For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SA: एडेन मार्करम ने बताया भारत के खिलाफ गेम प्लान, कहा- नहीं भूले हैं 2015 की हार

नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 2 अक्टूबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले आयोजित एकमात्र टेस्ट मैच का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया। हैदराबाद के पीवीजी राजू स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स में आयोजित इस अभ्यास मैच के पहले दिन टॉस भी नहीं हो सका। इस मैच में भारत के सीमित ओवर्स के उपकप्तान रोहित शर्मा को सलामी बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। टीम मैनेजमेंट चाहता है कि रोहित शर्मा तीनों ही प्रारूपों में भारत के लिए सलामी बल्लेबाजी का कार्यभार संभाले। यह अभ्यास मैच रोहित शर्मा को उसकी तैयारी करने का मौका दे रहा है। इतना ही नहीं रोहित शर्माा इस मैच में बोर्ड अध्यक्ष एकादश की कप्तानी कर रहे हैं। उनके अलावा करुण नायर को भी इसमें जगह मिली है।

इस बीच साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ऐडन मार्करम ने अपने साथी खिलाड़ियों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। मार्करम ने इस बात को स्वीकार किया है कि 2015 में भारत दौरे पर आए खिलाड़ियों में से कुछ अभी भी पिछली हार को भुला नहीं पाये हैं।

और पढ़ें: विराट कोहली ने बताया लियोनेल मेसी और रोनाल्डो में कौन बेहतर?

गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका ने 4 साल पहले 2015 में भारत का दौरा किया था और इस सीरीज में उसे 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था। विराट कोहली एंड कंपनी के हाथों मिली इस हार को मेहमान टीम अब तक नहीं भुला पाई है। पिछली बार जब मार्करम भारत आये थे तब वह 20 साल के थे और तब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय पदार्पण नहीं किया था।

मार्करम ने आईसीसी की अधिकारिक वेबसाइट से बात करते हुए कहा, 'कुछ साल पहले मैं उस सीरीज को देख रहा था और मुझे याद है कि यह काफी मुश्किल दिख रही थी। और मुझे पूरा भरोसा है कि कुछ खिलाड़ी जो उस दौरे पर थे, उन पर थोड़ा सा दबाव होगा लेकिन इसमें कोई परेशानी नहीं है।'

और पढ़ें: इस मैदान पर IPL 2020 का फाइनल करवाने की सोच रहा है बीसीसीआई

उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि भारत ही नहीं बल्कि उपमहाद्वीप में कहीं का भी दौरान आसान नहीं है। यह चुनौती से भरा होगा, लेकिन अगर हम उन चुनौतियों से पार पा लें तो यह सचमुच फलदायी हो सकता है।'

बता दें कि इस सलामी बल्लेबाज ने अभी तक 17 टेस्ट मैच खेले हैं और इनमें 1358 रन जुटाए हैं। उन्हें उम्मीद है कि वह ए टीम के साथ अपने हालिया अनुभव का फायदा भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उठा सकेंगे। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए तीन मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 से ड्रॉ रहा था। दोनों टीमें अब अभ्यास मैच के बाद दो अक्टूबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। सीरीज का पहला मैच विशाखापत्तनम में और दूसरा 10 अक्टूबर से पुणे में खेला जाएगा।

Story first published: Thursday, September 26, 2019, 15:45 [IST]
Other articles published on Sep 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+