For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वॉर्नर-डिविलियर्स के बाद अब स्मिथ ने भी बीबीएल से नाम लिया वापस, जानें क्या है कारण

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच जहां इन दिनों दुनिया भर के खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा बन रहे हैं तो वहीं दिसंबर के महीने में ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने वाली बिग बैश लीग के 10वें सीजन से खिलाड़ियों के नाम वापस लेने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एबी डिविलियर्स के इस टूर्नामेंट से नाम वापस लेने के बाद अब कंगारू टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने भी लीग से अपना नाम वापस लेने का ऐलान किया है।

स्टीव स्मिथ ने लीग से अपना नाम वापस लेने की बात का ऐलान करते हुए कहा कि वह अब और ज्यादा समय बायो बबल में नहीं गुजारना चाहते हैं जिसके चलते वह बिग बैश लीग के 10वें सीजन का हिस्सा नहीं बनेंगे। इससे पहले डेविड वॉर्नर ने भी यही कारण देते हुए बिग बैश लीग में नहीं खेलने का ऐलान किया था।

और पढ़ें: IPL 2020: राजस्थान के वो 2 ड्रॉप कैच जिसके चलते अबुधाबी में गरजा क्रिस गेल का बल्ला

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के कई खिलाड़ी अगस्त के आखिरी हफ्ते से ही पहले इंग्लैंड में और फिर संयुक्त अरब अमीरात में हो रहे आईपीएल में बायो बबल में रह रहे हैं, ऐसे में मानसिक हेल्थ का हवाला देते हुए इन खिलाड़ियों ने बीबीएल में न खेलने का फैसला किया है।

स्मिथ ने इस बारे में बात करते हुए कहा,' लगातार बायो बबल में रहने के चलते खिलाड़ियों की मेंटल हेल्थ पर दुष्प्रभाव पड़ता है, ऐसे में खिलाड़ी का कुछ समय नॉर्मल लाइफ में रहना जरूरी है। परिवार का साथ और बायो बबल से ब्रेक बेहद जरूरी है इसीलिये मैंने बिग बैश लीग में न खेलने का फैसला किया है।'

और पढ़ें: IPL 2020: अबुधाबी में आया गेल स्टोर्म, राजस्थान को जीत के लिये 186 रनों की दरकार

आपको बता दें कि पारिवार के साथ समय बिताने की बात करते हुए इस साल पैट कमिंस भी उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं जो इस सीजन बिग बैश लीग में नहीं खेलते नजर आयेंगे।

Story first published: Friday, October 30, 2020, 22:37 [IST]
Other articles published on Oct 30, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+