For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: राजस्थान के वो 2 ड्रॉप कैच जिसके चलते अबुधाबी में गरजा क्रिस गेल का बल्ला

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 50वां मैच अबुधाबी के मैदान पर खेला जा रहा है जहां पर किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रनों का स्कोर खड़ा किया। पंजाब के लिये इस मैच में क्रिस गेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 99 रनों की पारी खेली और राजस्थान की टीम की धज्जियां उड़ाते हुए 8 लंबे छक्के लगाये। यूं तो किसी भी टीम के लिये किसी अच्छे बल्लेबाज का कैच छोड़ना भारी पड़ सकता है लेकिन अगर वो विकेट क्रिस गेल का हो तो यह कैच कितना महंगा पड़ सकता है वो आज गेल की पारी को देखकर मालूम होता है।

राजस्थान रॉयल्स की टीम के पास आज क्रिस गेल को एक नहीं बल्कि 2 बार जल्दी आउट करने का मौका था लेकिन उसके खिलाड़ी कैच पकड़ पाने में नाकाम रहे और नतीजन क्रिस गेल ने ताबड़तोड़ 99 रन ठोंक डाले। राजस्थान की टीम ने गेंदबाजी में अच्छी शुरुआत करते हुए पहले ही ओवर में मनदीप सिंह को बिना खाता खोले वापस पवेलियन भेज दिया जिसके बाद क्रिस गेल बल्लेबाजी करने आये।

और पढ़ें: IPL 2020: अबुधाबी में आया गेल स्टोर्म, राजस्थान को जीत के लिये 186 रनों की दरकार

वहीं क्रिस गेल को क्रीज पर आये अभी 2 ही ओवर हुए थे कि वरुण एरॉन के ओवर में पहला मौका बना। वरुण एरॉन चौथा ओवर करने आये थे जहां पर क्रिस गेल ने चौथी गेंद पर पुल शॉट लगाया। गेंद को लंबाई तो नहीं मिली लेकिन ऊंचाई इतनी ज्यादा थी कि लगा इस सीजन की शायद सबसे ऊंची गेंद रही हो। वहीं राजस्थान के लिये रियान पराग गेंद के नीच आसानी से पहुंच गये थे, जहां पर गेंद उनके हाथ में तो लेकिन वो इसे पकड़ नहीं सके और टपका गये। अगर इस कैच को आसान नहीं कह सकते थे तो मुश्किल भी नहीं कह सकते थे।

क्रिस गेल का स्कोर इस समय महज 8 गेंद पर 10 रन था जब उन्हें अपनी पारी में पहला जीवनदान मिला।

और पढ़ें: IPL 2020 : क्रिस गेल ने पूरे किए 1000 छक्के, बना दिया कभी ना टूटने वाला रिकाॅर्ड

वहीं क्रिस गेल को राजस्थान की टीम ने 11वें ओवर में दूसरा जीवनदान दिया। राजस्थान के लिये राहुल तेवतिया 11वें ओवर में गेंदबाजी कर रहे थे जिसकी 5वीं गेंद पर क्रिस गेल ने काफी ऊंचा शॉट लगाया। इस बार भी गेंद बाउंड्री लाइन से काफी दूर थी। लॉन्ग ऑन पर खड़े बेन स्टोक्स और गेंदबाजी कर रहे राहुल तेवतिया दोनों ही इस कैच को पक़ड़ने के लिये दौड़े, हालांकि स्टोक्स ने तेवतिया को कैच के ज्यादा करीब देख कर खुद को आखिरी समय पर रोक लिया। वहीं बॉलिंग एंड से दौड़ लगा रहे राहुल तेवतिया गेंद तक पहुंच नहीं सके और कैच छूट गया।

क्रिस गेल इस समय 34 गेंद पर 50 रन बना चुके थे जब उन्हें राजस्थान की टीम ने दूसरा जीवनदान दिया। गौरतलब है कि अगर यहां पर बेन स्टोक्स थोड़ी कोशिश करते तो राहुल तेवतिया की तुलना में उनके कैच पकड़ने का मौका ज्यादा था। वहीं 2 जीवनदान मिलने के बाद क्रिस गेल का बल्ला कहां रुकना वाले था तो उन्होंने 6 चौके और 8 छक्के की मदद से 99 रनों की पारी खेली। क्रिस गेल को जोफ्रा आर्चर ने पारी के आखिरी ओवर में बोल्ड कर समाप्त किया।

Story first published: Friday, October 30, 2020, 22:10 [IST]
Other articles published on Oct 30, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+