For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली को लेकर गौतम गंभीर ने कही बड़ी बात, बोले- असली परीक्षा न्यूजीलैंड में होगी

नई दिल्ली। ईडन गार्डन्स में बांग्लादेश को पारी और 40 रन के अंतर से हराकर भारत ने 2-0 से सीरीज को अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में भारत ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिये। टीम इंडिया की जीत के बाद दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ी भारत को उसकी जीत पर बधाई दी। इसी मौके पर पूर्व सलामी बल्लेबाज और वर्तमान सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि टीम के असली प्रदर्शन का पता न्यूजीलैड के खिलाफ सीरीज में चलेगा।

क्रिकइंफो के साथ बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा,'भारतीय टीम ने बांग्लादेश पर बिल्कुल भी दया नहीं दिखाई और मैच को तीसरे दिन जीत लिया। अगर आप सामने वाली टीम को एक सेशन पहले भी हरा देते हो तो पता लगता है कि आप सामने वाली टीम पर किस कदर भारी हैं। इस जीत से यह साफ हो जाता है कि घरेलू मैदान पर भारतीय टीम को हराना कितना मुश्किल है।'

और पढ़ें: AUS vs PAK: गाबा के मैदान पर यासिर शाह ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने

गंभीर ने भारतीय तेज गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि मौजूदा समय में वो शानदार काम कर रहे हैं जिसका फायदा उन्हें अगले साल न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भी देखने को मिलेगा।

उन्होंने कहा, 'इसमें कोई शक नहीं की घरेलू मैदान पर भारत का कोई मुकाबला नहीं इसलिये उसने आसानी से साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के हराया, लेकिन अच्छे प्रदर्शन ने उसे वेस्ट इंडीज के खिलाफ उसके घर में जीत दिलाई। यही कारण है कि टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में पहले पायदान पर काबिज है।'

और पढ़ें: ENG vs NZ: 608 दिन 88 ओवर्स और 264 रन बाद मिशेल सैंटनर ने खत्म किया सूखा, रचा इतिहास

गौतम गंभीर ने कहा कि विराट सेना की असली चुनौती अगले साल न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रलिया दौरे पर होगी, जिसके बाद उसे इंग्लैंड की मेजबानी करते हुए टेस्ट सीरीज खेलनी होगी।

गौरतलब है कि भारत को अगले साल जनवरी-फरवरी में न्यूजीलैंड का दौरा करना है जिसके बाद उसे साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। इसके बाद 2021 में उसे इंग्लैंड की मेजबानी करनी है।

और पढ़ें: ENG vs NZ: पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हराया, बनाये यह खास रिकॉर्ड

पिंक बॉल के मुद्दे पर गौतम गंभीर ने कहा कि इसे अभी साल में त्यौहार की तरह आयोजित करना चाहिये, साल में 2-3 बार। मेरा सुझाव है कि आपको यह मैच भी ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ खेलना चाहिए चूंकि बांग्लादेश और श्रीलंका जैसी टीमों का स्तर इस समय भारत से काफी कम है।

Story first published: Monday, November 25, 2019, 15:29 [IST]
Other articles published on Nov 25, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+