वर्ल्ड कप में मिली हार के बाद टीम से पहले ही अकेले घर लौटे रोहित शर्मा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम 10 जुलाई को हुए आईसीसी विश्व कप 2019 सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के हाथों हारकर बाहर हो गई थी। टूर्नामेंट के समाप्त होने के बावजूद भी खिलाड़ी टिकट का प्रबंध ना हो पाने के कारण वापस घर नहीं लाैट सके। लेकिन ओपनर रोहित शर्मा टीम से पहले ही अकेले घर लाैट आए हैं। उन्होंने बीसीसीआई द्वारा टिकटों का प्रबंध ना हो पाने के बाद अपने परिवार संग पहले ही घर लाैटने का फैसला किया।

मुंबई एयरपोर्ट में आए नजर

मुंबई एयरपोर्ट में आए नजर

रोहित शुक्रवार रात ही मुंबई एयरपोर्ट पहुंच गए थे। एयरपोर्ट पर रोहित अपनी पत्नी रितिका सजदेह और बेटी समायरा के साथ देखे गए। ।उन्हें देखते ही कैमरों ने उन्हें घेर लिया। वहां मीडिया वालों ने उनसे बात करने की कोशिश की लेकिन रोहित एसयूवी कार में खुद ड्राइविंग करते हुए वहां से निकल गए।

एक साल बाद रिंग में उतरे विजेंदर, अमेरिकी बाॅक्सर को हराकर दर्ज की 8वीं नॉकआउट जीत

इस बात पर कईयों ने जताई नाराजगी

जैसे ही वीडियो इंस्टाग्राम पर सामने आई, तो फैंस रोहित की प्रशंसा करने में व्यस्त हो गए। हालांकि, कई ऐसे भी थे जिन्होंने उन्हें ट्रॉफी जीतने में नाकाम रहने के लिए खरी खोटी सुनाई। कुछ ने उन्हें अपनी बेटी के लिए एक बेबी कार सीट न लेने के लिए नाराजगी भी जताई। असल में रोहित ड्राइविंग सीट और रितिका बगल यानि फ्रंट सीट पर बैठी थी और उनकी गोद में समायरा भी थी।

विश्व कप में किया शानदार प्रदर्शन

विश्व कप में किया शानदार प्रदर्शन

रोहित का वर्ल्ड कप में प्रदर्शन वाकई काबिल-ए-तारीफ रहा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के शुरुआती मैच में शतकीय पारी खेलने के बाद दाएं हाथ के बल्लेबाज ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। रोहित ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 9 मैचों में 1 अर्धशतक आैर 5 शतक जड़ दिए। इसी के साथ वह किसी एक विश्व कप टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बने हैं। रोहित ने 9 पारियों में कुल 648 रन बनाए। हालांकि वह सचिन तेंडुलकर के एक विश्व कप में सबसे ज्यादा 673 रन बनाने के रेकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए।

नंबर-4 बनी टीम इंडिया के 'हार की वजह' तो BCCI ने पूछा चयनकर्ताओं से यह सवाल

Story first published: Sunday, July 14, 2019, 14:58 [IST]
Other articles published on Jul 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+