
बुमराह पर निर्भरता कम करे भारत
मुथैया मुरलीधरन का मानना है कि भारतीय टीम के पास शानदार गेंदबाजी अटैक है लेकिन वो ज्यादातर अपने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर निर्भर रहते हैं, जिसके चलते संतुलन बनाने में दिक्कत होती है। मुरलीधरन ने इस मुद्दे पर बात करते हुए आईसीसी के लिये लिखे अपने कॉलम में लिखा और कहा कि भारतीय टीम को एक स्पिनर शामिल कर टीम के संतुलन को बेहतर करने की जरूरत है जबकि हार्दिक पांड्या से भी कुछ ओवर्स की गेंदबाजी कराना जरूरी है।
उन्होंने लिखा, 'विश्वकप में बॉलिंग के लिहाज से अगर मुझे किसी टीम को लेकर चिंता है तो वो भारत है क्योंकि उनके पास जसप्रीत बुमराह जैसा मैच विनर है लेकिन गेंदबाजी में वो उन पर जरूरत से ज्यादा निर्भर करते हैं।'

अश्विन को शामिल करे भारत
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के खिलाफ खेले गये पहले मैच में भारतीय टीम एक भी विकेट हासिल नहीं कर पायी थी। इस मैच में वो पाकिस्तान के खिलाफ 3 गेंदबाजों के साथ उतरी थी और वरुण चक्रवर्ती को बतौर स्पिनर टीम में मौका दिया था। मुरलीधरन का मानना है कि भारतीय टीम को अपनी प्लेइंग 11 में रविचंद्रन अश्विन को शामिल करने पर विचार करना चाहिये, जबकि हार्दिक पांड्या से भी एक-दो ओवर गेंदबाजी कराने की ओर देखना चाहिये।
उन्होंने आगे लिखा, 'भारतीय टीम 3 पेसर्स के बजाय 3 स्पिनर्स के साथ जाने पर विचार कर सकती है, अगर वो ऐसा करती है तो वो रविचंद्रन अश्विन या फिर एक लेग स्पिनर को मौका दे सकती हैं। वहीं दो पेस बॉलर्स के साथ हार्दिक पांड्या से भी एक-दो ओवर की बॉलिंग के लिये निर्भर कर सकते हैं। विराट कोहली को बुमराह पर ज्यादा निर्भर होने के बजाय टीम में बेहतर संतुलन ढूंढने की ओर ध्यान देना चाहिये।'

ग्रुप 2 की सबसे बेहतरीन टीम है पाकिस्तान
इस बीच मुरलीधरन ने 2009 की वर्ल्ड चैम्पियन पाकिस्तान की टीम को ग्रुप 2 की सबसे शानदार टीम बताया है और कहा है कि वो इस समय विश्वकप जीतने की सबसे बड़ी दावेदार लग रही है। पाकिस्तान की टीम ने भारत और न्यूजीलैंड दोनों को मात दी है और अफगानिस्तान से जीत हासिल कर लगभग सेमीफाइनल में क्वालिफाई कर लिया है। मुरलीधरन ने पाकिस्तान की तारीफ करते हुए कहा कि बाबर आजम की टीम के पास काफी टैलेंट है और यह हमेशा ही देखने को मिला है, हालांकि वेस्टइंडीज की तरह उनके भी पिछले कुछ दिन खराब बीते थे।
उन्होंने आगे लिखा, ' पाकिस्तान की टीम सबसे अलग नजर आ रही है, उनका बॉलिंग अटैक वर्ल्ड क्लास है, बल्लेबाजी में भी वो शानदार लय में हैं और फिनिशर्स ने पिछले दो मैचों में उम्दा प्रदर्शन किया है। मुझे नहीं पता कि उनके पास यह लय कहां से आयी है लेकिन मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन के बतौर कोच बनाये जाने से काफी मदद मिली है।'


Click it and Unblock the Notifications
