IND vs NZ: टी20 सीरीज में दर्शकों के आने को मिली हरी झंडी, ईडन-गार्डन्स में 70 प्रतिशत टिकटों की होगी बिक्री

नई दिल्ली। यूएई में जारी टी20 विश्वकप के समाप्त होने के तुरंत बाद न्यूजीलैंड की टीम को भारत के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेलने के लिये दौरा करना है। इस दौरान टी20 सीरीज का तीसरा मैच (21 नवंबर 2021) ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जायेगा। बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ने इस अहम मैच को लेकर स्टेडियम में 70 प्रतिशत दर्शकों को मैच देखने की मंजूरी मिल सकती है। इस दौरे पर न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ 3 मैचों की टी20 और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। सीरीज का आखिरी मैच कोलकाता के इस ऐतिहासिक मैदान पर खेला जायेगा। शुक्रवार को पश्चिम बंगाल सरकार ने सीएबी को स्टेडियम में 70 प्रतिशत दर्शकों की मौजूदगी के साथ मेजबानी करने की मंजूरी दे दी है।

उल्लेखनीय है कि ईडन गार्डन्स के मैदान 2019 के बाद से अब तक कोई भी अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला गया है, ऐसे में राज्य सरकार की ओर से जारी की गई यह गाइडलाइन बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के लिये काफी अच्छी खबर बनकर आयी है। ईडन गार्डन्स की बात करें तो इसमें 68 हजार दर्शकों की मेजबानी करने की क्षमता है, ऐसे में अगर सीएबी 70 प्रतिशत दर्शकों के साथ मैच का आयोजन करता है तो भारत-न्यूजीलैंड के मैच में करीब 47 से 48 हजार दर्शक स्टैंडस में देखने को मिल सकते हैं।

और पढ़ें: SA vs SL: शारजाह के मैदान पर तबरेज शम्सी ने रचा इतिहास, तोड़ा एंड्रयू टॉय का बड़ा रिकॉर्ड

ईडन गार्डन्स पर आखिरी बार भारत का पहला ऐतिहासिक पिंक बॉल टेस्ट मैच खेला गया था, जिसमें बांग्लादेश के खिलाफ नवंबर 2019 में खेले गये मैच में भारत ने जीत हासिल की थी। ईडन गार्डन्स के मैदान को आईपीएल 2021 के मैचों की मेजबानी का भी जिम्मा भी दिया गया था लेकिन कोरोना विस्फोट के बाद टूर्नामेंट को ही बीच में रोकना पड़ गया था।

सीएबी के अध्यक्ष अविषेक डालमिया ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले टी20 मैच को लेकर बात की और कहा कि सरकार की ओर से मंजूरी मिलने के बाद हमें बीसीसीआई की ओर से अनुमति का इंतजार है।

और पढ़ें: IND vs NZ: आंकड़ों में कीवी टीम पर हमेशा भारी पड़ा है यह बल्लेबाज, पर इस गेंदबाज रहना होगा सावधान

उन्होंने कहा,'अब जब राज्य सरकार की ओर से हमें दर्शकों को स्टेडियम में आने की मंजूरी मिल गई है तो हमें उम्मीद है कि बीसीसीआई भी इसी के अनुसार (70 प्रतिशत) एंट्री पर मुहर लगा देगा। हमारे पिच क्यूरेटर सुजन मुखर्जी ने पहले ही काम शुरू कर दिया है ताकि पिच और आउटफील्ड को तैयार रखा जाये। विकेट पर हमें उछाल देखने को मिलेगी और उम्मीद है कि यहां पर एक अच्छा क्रिकेट देखने को मिलेगा। हमें महिला क्रिकेट टीम के मैचों से भी एक अच्छा आइडिया मिल जायेगा।"

गौरतलब है कि आईपीएल के कैंसिल मैचों के अलावा ईडन गार्डन्स पर मार्च 2020 में खेली जाने वाली वनडे सीरीज के एक मैच की मेजबानी भी थी लेकिन कोरोना वायरस के चलते सीरीज को कैंसिल कर दिया गया और इसके साथ ही कोलकाता के दर्शकों को अपने शहर में मैच देखने का इंतजार बढ़ गया।

Story first published: Saturday, October 30, 2021, 18:22 [IST]
Other articles published on Oct 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+