अजिंक्य रहाणे का खुलासा, बताया- न्यूजीलैंड में क्यों फ्लॉप हुए थे भारतीय बल्लेबाज
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की फ्लॉप बल्लेबाजी और शार्ट पिच गेंदों को खेलने की टेकनीक को लेकर उठ रहे सवालों पर आखिरकार टेस्ट टीम के उप कप्तान अंजिक्य रहाणे ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। अजिंक्य रहाणे ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए खुलासा किया कि न्यूजीलैंड दौरे पर उनके फ्लॉप होने का कारण शार्ट पिच गेंदें नहीं बल्कि वहां बहने वाली हवा का बहाव था।
और पढ़ें: IND vs SA: टीम मैनेजमेंट के इस फैसले से धर्मशाला में खूब पिटेंगे भारतीय तेज गेंदबाज
न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम ने शुरुआत तो शानदार की थी लेकिन अंजाम वैसा नहीं कर सकी जिसके लिये जानी जाती है। न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम ने कीवियों को 5 मैचों की टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया थो तो वनडे और टेस्ट सीरीज में उसे क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा।
और पढ़ें: IPL 2020: बिना दर्शकों के खेले जायेंगे आईपीएल मैच, जानें क्यों महाराष्ट्र में टिकट नहीं बेचेगी BCCI

शॉर्ट पिच गेंदों को खेलने में बल्लेबाजों को नहीं है दिक्कत
वनडे सीरीज में जहां भारतीय टीम विकेट हासिल कर पाने में नाकाम रही तो टेस्ट सीरीज में उसके बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए। धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले रहाणे ने न्यूजीलैंड दौरे पर फ्लॉप बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए कहा कि यह आलोचना एकदम बेमतलब है कि भारतीय खिलाड़ियों को शॉर्ट पिच गेंद खेलने में दिक्कत है।
उन्होंने कहा, 'लोग इसके (शॉर्ट पिच गेंदों) बारे में बहुत बातें कर रहे हैं। अगर आप मेलबर्न की पारी देखो तो हमने दबदबा बनाया था। हमने सभी शॉर्ट पिच गेंदों को अच्छी तरह से खेला था। एक मैच से आप शॉर्ट पिच गेंदों के खराब खिलाड़ी नहीं बन जाते हो।'

न्यूजीलैंड गेंदबाजों के पक्ष में रहा यह फैक्टर
अजिंक्य रहाणे ने कीवी दौरे के बारे में बात करते हुए कहा कि न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने हवा के बहाव का अच्छा उपयोग किया जिसके चलते हमें हार का सामना करना पड़ा।
उन्होंने कहा, 'न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने हवा के बहाव का बहुत अच्छा उपयोग किया क्योंकि न्यूजीलैंड में यह सबसे बड़ा कारक है। तिरछे रनअप के साथ एक कोण से गेंदबाजी करना और तेजी महत्वपूर्ण कारक था। हमें सकारात्मक बने रहना होगा और अगली सीरीज ऑस्ट्रेलिया में है। अभी इसमें समय है लेकिन हम उसके लिए तैयार हैं।'

एक सीरीज हारने से टीम की फॉर्म खराब नहीं हो जाती
रहाणे ने आगे कहा कि हमने पिछले कुछ सालों में टेस्ट क्रिकेट में अच्छा खेल दिखाया है। अब टेस्ट चैम्पियनशिप शुरु हो गई है, जिसके सफर में आप कुछ मैच जीतेंगे तो कुछ में हार भी मिलेगी। एक सीरीज की वजह से आपकी फॉर्म खराब नहीं हो जाती।
उन्होंने कहा, 'मैं इसको लेकर बहुत अधिक चिंतित नहीं हूं और मैं इसको लेकर बहुत नहीं सोच रहा हूं। टेस्ट चैंपियनशिप एक समय में एक मैच और एक सीरीज से जुड़ी है क्योंकि इसमें अंक जुड़े हुए है। एक या दो खराब मैच से आप बुरी टीम बन जाओगे। हमने न्यूजीलैंड सीरीज से काफी कुछ सीखा है। वे अच्छा खेले। एक टीम के तौर पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी इकाई के लिए यह अच्छी सीख रही।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
