For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

World Cup 2019: इंग्लैंड की विश्व कप टीम से एलेक्स हेल्स की हुई छुट्टी तो दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट की सभी टीमों से एलेक्स हेल्स की छुट्टी ने इंग्लिश क्रिकेट में जारी उथल-पुथल का दौर और बढ़ा दिया है। प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के चलते विश्व कप में खेलने वाली इंग्लैंड टीम से भी यह दाए हाथ का बल्लेबाज बाहर हो चुका है। एक समय वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड का भविष्य माने जाने वाले इस खिलाड़ी के लिए पिछला समय बड़ा ही उतार-चढ़ाव से भरपूर रहा था और उन पर पिछले साल भी कुछ मैचों का प्रतिबंध लगाया गया था।

विश्व कप से पहले हेल्स को दिखाया बाहर का रास्ता-

विश्व कप से पहले हेल्स को दिखाया बाहर का रास्ता-

लेकिन इस समय टीम से बाहर निकलना किसी भी प्रोफेशनल क्रिकेटर के लिए सदमे से कम नहीं है क्योंकि अगले ही महीने विश्व कप आने का तैयार है। ऐसे में हेल्स ने ना केवल विश्व कप से पहले बेहतरीन तैयारी का मौका गंवाया बल्कि अब टीम में उनकी वापसी को लेकर भी संशय के बादल छा गए हैं। बता दें कि इस 30 साल के मिडिलसेक्स बल्लेबाज को 21 दिनों के लिए क्रिकेट से बैन किया गया है। इंग्लैंड क्रिकेट के इस फैसले के चलते हेल्स अपने आप को बर्बाद महसूस कर रहे हैं।

खुद को तबाह महसूस कर रहे हैं हेल्स-

खुद को तबाह महसूस कर रहे हैं हेल्स-

वनडे क्रिकेट में 7 शतक लगाने वाले इस बल्लेबाज के करीबी सूत्र ने बताया है कि जब ड्रग टेस्ट लिया जा रहा था तब हेल्स को बताया गया था कि इसके नतीजे से उनके विश्व कप अभियान पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन अब उनको टीम से बाहर कर दिया गया है और ये बात उनको ज्यादा प्रभावित कर रही है। जबकि हेल्स की प्रबंधक कंपनी का कहना है, 'हम इंग्लैंड बोर्ड द्वारा एलेक्स हेल्स को बाहर करने के फैसले से बुरी तरह निराश हैं।'

डेविड वार्नर ने विश्व कप 2019 से पहले विपक्षी टीम के गेंदबाजों को दी यह 'चेतावनी'

'हेल्स के साथ हुआ धोखा'

'हेल्स के साथ हुआ धोखा'

कंपनी का कहना है कि इंग्लिश बोर्ड द्वारा हेल्स और उनके प्रतिनिधियों को स्पष्ट किया गया था कि ड्रग सेवन के चलते जो भी कार्रवाई होगी उससे उनके विश्व कप अभियान पर कोई असर नहीं पड़ने दिया जाएगा। अब ये सब बातें निराधार साबित हुई हैं और हेल्स अपने आपको तबाह महसूस कर रहे हैं। फिलहाल हेल्स अपनी प्रतिक्रिया देने में समय ले रहे हैं और कुछ समय बाद ही इस मामले में अपने किसी निर्णय को बता पाएंगे। आपको बता दें कि विश्व कप जाने वाली टीम में अभी भी 23 मई तक बदलाव किया जा सकता है। फिलहाल माना जा रहा है कि हेल्स के स्थान पर टीम में हेम्स विंस शामिल हो सकते हैं।

IPL 2019 : पंजाब बनाम हैदराबाद के बीच हुए मैच में बने ये 5 अनोखे रिकॉर्ड

Story first published: Tuesday, April 30, 2019, 17:37 [IST]
Other articles published on Apr 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+