Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

लॉकडाउन में क्रिकेट नहीं यह खेल रहे हैं विराट कोहली, दे रहे सबको मात

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच कई सारे लोग इन दिनों लॉकडाउन में रहने को मजबूर हैं। हालांकि इसके बावजूद लोग खुद को एंटरटेन रने के नये-नये तरीकों को ढूंढ ले रहे हैं। इस बीमारी के चलते भारत में अब तक 15 हजार से ज्यादा लोग इस संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। लॉकडाउन के दौरान घरों में बंद आम आदमी से लेकर मशहूर हस्तियों तक इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गये हैं। खेल जगत के कई बड़े टूर्नामेंट रद्द हो चुके हैं और खिलाड़ी सोशल मीडिया पर पुराने दिनों को याद करते हुए फैन्स के साथ बात कर रहे हैं।

लॉकडाउन में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी इन दिनों साथ ही वक्त बिता रहे हैं। दोनों हस्तियां आये दिन सोशल मीडिया पर साथ गुजारे लम्हों की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते रहे हैं।

और पढ़ें: युवराज ने बताया 6 छक्के लगाते ही क्यों हुई थी बैट की जांच, कौन था टीम में धोनी का सबसे खास

इस बीच अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नई स्टोरी शेयर की है जिसमें वह विराट कोहली समेत परिवार के साथ लूडो खेलते हुए नजर आ रही हैं। मजेदार बात यह है कि मैदान पर गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले विराट कोहली लूडो में भी सबको पीछे छोड़ते नजर आ रहे हैं।

इस फोटो में विराट कोहली सब पर हावी होते नजर आ रहे हैं, जिसमें उनकी दो गोटी को सबसे पहले लाल हो चुकी थी जबकि एक गोटी घर में और एक बाहर थी। दूसरी ओर अनुष्का खाता भी नहीं खोल सकी हैं।

और पढ़ें: अगर KKR में पहले होते आंद्रे रसेल तो जीतते ज्यादा खिताब, गौतम गंभीर ने की जमकर तारीफ

उन्होंने स्टेटस लगाते हुए लिखा, 'मैं हार नहीं रही। मै घर में हूं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रही हूं।'

गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह विराट कोहली को उनके फैन्स की याद दिलाते हुए आवाज लगा रही थी और कह रही थी कि ए कोहली...चौका मार न।

और पढ़ें: अगर 80-90 के दशक में होता IPL तो इन 10 खिलाड़ियों पर जमकर बरसता पैसा

आपको बता दें कि लॉकडाउन के बाद से ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर लोगों को कोरोना वायरस के खिलाफ जागरुक करने और साफ सफाई रखने की अपील करते नजर आ रहे हैं।

Story first published: Monday, April 20, 2020, 14:26 [IST]
Other articles published on Apr 20, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+