अगर KKR में पहले होते आंद्रे रसेल तो जीतते ज्यादा खिताब, गौतम गंभीर ने की जमकर तारीफ
नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 बार खिताब जिताने वाले गौतम गंभीर ने वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज और हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल को लेकर बड़ा बयान दिया है। गौतम गंभीर का मानना है कि अगर आंद्रे रसेल उनके समय में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा होते तो उनकी टीम 2 से ज्यादा खिताब जीत जाती। एक टीवी चैनल से बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि अगर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने इस कैरिबियाई खिलाड़ी को पहले खरीदा होता तो केकेआर की टीम आज 2 से ज्यादा खिताबों की विजेता होती।
और पढ़ें: अगर 80-90 के दशक में होता IPL तो इन 10 खिलाड़ियों पर जमकर बरसता पैसा
उन्होंने कहा, 'सोचिए रसेल कोलकाता में 50 लाख रुपये में गए और पवन नेगी दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) में आठ करोड़ रुपये में। काश रसेल वो कुछ साल पहले टीम में साथ होते जब मैं उसका हिस्सा था तो हम निश्चित तौर पर 2 से ज्यादा खिताब जीत जाते।'
उल्लेखनीय है कि आईपीएल के 12 सीजन में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने सबसे ज्यादा 4 बार खिताब जीता है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 3 बार खिताब जीता है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने भी 2 बार गौतम गंभीर की कप्तानी में आईपीएल का खिताब जीतने का कारनामा किया है।
और पढ़ें: अब मैदान पर नजर नहीं आयेंगे यह दिग्गज अंपायर, कोरोना वायरस के बीच लिया अंपायरिंग से संन्यास
गौतम गंभीर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने साल 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को हराकर अपना पहला खिताब जीता था जबकि साल 2014 में किंग्स इलेवन पंजाब को हराकर अपना दूसरा खिाब जीता। वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने साल 2012 में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम के साथ अपना आईपीएल डेब्यू किया था लेकिन चोटों के चलते वह ज्यादा मैच नहीं खेल सके थे।
और पढ़ें: केएल राहुल का वर्कलोड बनेगा परेशानी, मोहम्मद कैफ ने बताया कौन हो टीम का विकेटकीपर
इसके बाद साल 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आंद्रे रसेल को पवन नेगी के साथ ट्रेड किया और उसके बाद यह हरफनमौला खिलाड़ी केकेआर की टीम के साथ ही जुड़ा हुआ है। इस हरफनमौला खिलाड़ी ने कई बार अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर केकेआर को हारा हुआ मैच जिताने का कारनामा किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
