
उठाया यह सवाल
रसेल बैटिंग करने छठे नंबर पर आए। जब उनसे पूछा गया कि बड़ा स्कोर मिलने पर क्या आपको नंबर-4 पर बल्लेबाजी करना चाहिए, रसेल ने कहा कि मेरा मानना है कि कभी-कभी आपको एक टीम के रूप में थोड़ा लचीला रुख अपनाना चाहिए। टीम की स्थिति को देखते हुए मुझे नंबर-4 पर बल्लेबाजी के लिए भेजना चाहिए और मैं इसके लिए मना नहीं करूंगा। मेरा मानना है कि बल्लेबाजी के लिए मेरे क्रीज पर रहने पर मुझे आउट करने के लिए कोहली अपने सबसे अच्छे गेंदबाज को मोर्चे पर लगाएंगे।
IPL 2019: अजिंक्य रहाणे से छीनी गई राजस्थान की कप्तानी, फ्रेंचाइजी ने बताई वजह

लक्ष्य को कर सकते थे हासिल
रसेल ने कहा कि मै इस हार से बहुत निराश हूं। हम बीच के ओवर्स में रनों को रोक पाने में असफल रहे, वहीं अगर हमने आरसीबी की टीम को 200 के अंदर रोक दिया होता तो हम आसानी से इस लक्ष्य को हासिल कर पाने में सक्षम थे। उन्होने कहा, 'जब आप इस तरह के मैच हारते हैं तो यह एक तरह से थोड़ा खट्टा-मीठा लगता है। हमारे खिलाड़ियों ने काफी कोशिश की और मैच को उस स्थिति में ले आए जहां सिर्फ दो बड़े शॉट्स की बात थी। लेकिन हमें इससे काफी कुछ सीखना होगा।'

नितिश राणा नहीं जीता सके मैच
बता दें कि बेंगलुरू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता के सामने 4 विकेट खोकर 214 रनों का लक्ष्य रखा। कप्तान कोहली ने 58 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली, तो मोईन ने 28 गेंदों में 66 रन बनाए। जवाब में कोलकाता की तरफ से नितिश राणा(85) अंत तक खेले लेकिन मैच नहीं जीता सके। वहीं हर मैच में जीत दिलाने वाले आंद्रे रसेल ने भी 9 छक्के लगाकर 25 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली लेकिन बावजूद इसके बेंगलुरू 10 रनों से जीत गया।
IPL 2019 : मांकडिंग का शिकार होने वाले थे विराट, ऐसे बचाया अपना विकेट, देखें VIDEO


Click it and Unblock the Notifications
