For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अनिल कुंबले ने विराट कोहली को लेकर कही बड़ी बात, टेस्ट मैच में इस बात पर किया समर्थन

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान और कोच अनिल कुंबले का मानना है कि विराट कोहली की नेतृत्व वाली भारतीय क्रिकेट टीम के पास विश्व में अपना दबदबा कायम करने की क्षमता है। पूर्व भारतीय कप्तान और कोच अनिल कुंबले ने स्टेडियम में दर्शकों की तादाद बढ़ाने के लिए विराट कोहली के टेस्ट मैचों के लिए पांच सेंटर रखने के विचार का समर्थन किया। कुंबले हालांकि चाहते हैं कि बीसीसीआई 80 और 90 के दशक की पुरानी परंपरा अपनाए जिसमें त्योहारों के दौरान टेस्ट मैच विशेष केंद्र में ही कराए जाते थे। अस्सी और नब्बे के दशक के दौरान बीसीसीआई कैलेंडर में नए साल के समय कोलकाता में और पोंगल के समय चेन्नै में टेस्ट मैच आयोजित किए जाते थे। दुनिया की नंबर-1 टेस्ट टीम भारतीय टीम ने अब तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में पांच टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें वह 240 अंकों के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर हैं।

कुंबले ने 'क्रिकेटनेक्स्ट' से कहा, 'मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने का निश्चित रूप से यह एक तरीका रहा। इन्हें कुछ केंद्रों तक सीमित किया जाए और साथ ही टेस्ट मैच के समय को चुनना भी अहम होता है। हम सभी जानते हैं कि त्योहारों के समय में पोंगल के दौरान टेस्ट मैच चेन्नै में होते थे। सत्र की शुरुआत के समय में दिल्ली और बेंगलुरु में टेस्ट मैच होते थे। मुंबई और कोलकाता में टेस्ट मैच होते थे।'

और पढ़ें: 12 दिग्गज खिलाड़ी जिन्होंने खेल छोड़ एक्टिंग में आजमाई किस्मत, जानें कितने हिट और फ्लॉप रहे

कुंबले ने क्रिकेटनेक्सट से कहा, ' हां, मेरा भी ऐसा भी ऐसा ही मानना है। तीन साल पहले जब मैं कोच था तब मैंने कहा था कि इस टीम के पास दुनिया में अपनी प्रभुत्व कायम करने की क्षमता है और टीम ने ठीक वैसा ही किया है। यह न केवल अंतिम एकादश के साथ हुआ है बल्कि मजबूत बैंच स्ट्रेंथ के चलते भी हुआ है।'

पूर्व कोच ने कहा, 'यह मजबूत बैंच स्ट्रेंथ के चलते भी हुआ है, जिसका हम लोग जिक्र कर रहे हैं। आपके पास शानदार क्वालिटी है। टीम में जो भी आते हैं, वह निश्चित रूप से अच्छा करते हैं।'

और पढ़ें: जब अपने पहले सेलेक्शन ट्रॉयल में फेल हो गए थे सचिन तेंदुलकर, जानें क्या थी कहानी

कुंबले ने आगे कहा, 'आप शाहबाज नदीम का पदार्पण देख लीजिए। प्रथम श्रेणी में उनका लंबा करियर रहा है और वह कई बार इंडिया-ए के लिए खेल चुके हैं। उन्हें अंतिम समय पर सही मौका दिया गया और उन्होंने टीम के लिए अच्छा किया। जब आपके पास इस तरह के बैंच स्ट्रेंथ हो तो हर कोई अपना प्रभाव छोड़ना चाहेगा।'

कुंबले ने कहा, 'मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट के लिए इन केंद्रों को बढ़ावा देना भी अहम है जिसमें लोगों को पता होगा कि ये टेस्ट केंद्र हैं। इससे सत्र के शुरू में पता चल जाएगा कि यहां टेस्ट मैच होने हैं ताकि आप टेस्ट क्रिकेट के लिए टिकट बेच सको और सुनिश्चित करो कि दर्शक मैच देखने आएं।'

और पढ़ें: INDvBAN: भारत दौरे से पहले शाकिब अल हसन मुश्किलों में घिरे, बोर्ड कर रहा कानूनी कार्रवाई की तैयारी

इस हफ्ते के शुरू में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची में हुए टेस्ट के दौरान काफी कम संख्या में दर्शक पहुंचे। इसके बाद कोहली ने भविष्य की घरेलू सीरीज के लिए पांच स्थायी टेस्ट केंद्रों के विचार का सुझाव दिया जैसा कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया करते हैं।

Story first published: Saturday, October 26, 2019, 20:58 [IST]
Other articles published on Oct 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+