For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Ashes 2021-22: लगातार दूसरे मैच में शतक लगाने से चूके डेविड वॉर्नर, पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया मजबूत

Ashes 2021
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही बहुप्रतिक्षित एशेज टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार से एडिलेड के मैदान पर शुरु हुआ। डे-नाइट प्रारूप में खेले जाने वाले इस पिंक बॉल टेस्ट मैच का पहला दिन पूरी तरह से ऑस्ट्रेलियाई टीम के नाम रहा जिसने न सिर्फ टॉस में जीत हासिल की बल्कि 4 रन पर अपना पहला विकेट खोने के बाद दिन का अंत 2 विकेट खोकर 221 रन के स्कोर पर किया। ऑस्ट्रेलिया के लिये इस मैच की शुरुआत ही झटके के साथ हुई जहां पर उसके कप्तान पैट कमिंस को कोविड पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने के चलते इस मैच से बाहर होना पड़ा। पैट कमिंस को कोविड पॉजिटिव केस के संपर्क में आने की वजह से 7 दिन के लिये क्वारंटीन होना पड़ा, जिसकी वजह से इस मैच की कमान स्टीव स्मिथ को सौंपी गई।

बॉल टैंपरिंग विवाद के बाद पहली बार स्टीव स्मिथ की कप्तानी में वापसी हुई जहां पर उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उल्लेखनीय है कि यह 9वां मौका है जब ऑस्ट्रेलिया की टीम पिंक बॉल टेस्ट मैच खेलने उतरी है, जिसमें से छठी बार इस मैच का आयोजन एडिलेड के मैदान पर हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम पिंक बॉल टेस्ट में अजेय रही है और जिस तरह से उसका पहला दिन बीता है, इस रिकॉर्ड में कोई बदलाव होता नजर नहीं आ रहा है।

और पढ़ें: जानें क्यों साउथ अफ्रीका में फिर तय है भारत की हार, 3 कारण जिसके चलते इतिहास रचने में नाकाम रहेगी विराट सेना

ऑस्ट्रेलिया की टीम को इस मैच के लिये दो मजबूरन बदलाव करने पड़े, जिसमें उन्होंने जोश हेजलवुड की जगह झाय रिचर्डसन को 3 साल बाद टीम में वापसी करने का मौका दिया तो वहीं पर पैट कमिंस के बाहर होने के बाद मिचेल नीसर को डेब्यू का मौका मिला। टॉस हारने के बाद गेंदबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने जबरदस्त शुरुआत की और 4 रन के स्कोर पर मार्कस हैरिस (3) का विकेट चटका दिया। स्टुअर्ट ब्रॉड ने यह सफलता दिलाई और 28 गेंद खेल चुके हैरिस को जोस बटलर के हाथों कैच कराया।

इस विकेट के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिये सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (95) और मार्नस लाबुशाने (नाबाद 95) ने पारी को संभालते हुए दूसरे विकेट के लिये 172 रनों की साझेदारी कर डाली और चायकाल तक कोई विकेट नहीं खोया। ऐसा लग रहा था कि कंगारू टीम के लिये दोनों खिलाड़ी शतक पूरा कर लेंगे लेकिन चायकाल के बाद बेन स्टोक्स ने शतक की ओर बढ़ रहे डेविड वॉर्नर का विकेट लेकर इंग्लैंड की वापसी करायी। डेविड वॉर्नर ने अपनी पारी के दौरान 167 गेंदों का सामना किया और 11 चौकों की मदद से 95 रनों की पारी खेली।

और पढ़ें: कोहली के 'नो कम्युनिकेशन' वाले बयान पर गांगुली ने दिया पहला रिएक्शन, चुप्पी तोड़ जानें क्या कहा

गौरतलब है कि एशेज टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भी वॉर्नर शतक बनाने के करीब थे लेकिन 94 रन के स्कोर पर आउट होने की वजह से वापस पवेलियन लौटना पड़ा और इस मैच में भी वो दोबारा शतक पूरा करने से चूक गये। वहीं डेविड वॉर्नर का साथ दे रहे मार्नस लाबुशाने भी शतक के करीब पहुंच गये हैं और 275 गेंदों का सामना कर 7 चौकों की मदद से नाबाद 95 रन बना चुके हैं। दिन का खेल खत्म होने तक लाबुशाने ने स्टीव स्मिथ (18) के साथ नाबाद 45 रनों की साझेदारी कर ली है और एक बड़े स्कोर की ओर टीम को ले चले हैं।

Story first published: Thursday, December 16, 2021, 18:48 [IST]
Other articles published on Dec 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+