Ashes 2021-22: पिंक बॉल टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते बाहर हुआ यह गेंदबाज
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज गाबा के मैदान से हो चुका है, जिसमें कंगारू टीम ने 9 विकेट से जीत हासिल कर 1-0 की बढ़त बना ली है। वहीं सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच गुरुवार से एडिलेड के मैदान पर डे नाइट प्रारूप में पिंक बॉल से खेला जाना है। इस बीच ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को लेकर बुरी खबर आयी है। गाबा टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड साइड स्ट्रेन की चोट से जूझ रहे हैं और सोमवार को इस चोट की वजह से दूसरे टेस्ट से बाहर हो गये हैं।
गाबा टेस्ट में जोश हेजलवुड ने पहली पारी में शानदार गेंदबाजी की थी और पहले 3 ओवर्स में डेविड मलान और जो रूट का विकेट लेकर इंग्लैंड का स्कोर 11 रन पर 3 विकेट कर दिया था। जिसके बाद इंग्लिश टीम महज 147 रन पर सिमट गई थी। हालांकि दूसरी पारी में एक लंबे आराम के बाद वो सिर्फ 14 ओवर ही फेंक सके थे और एक विकेट अपने नाम किया था।
और पढ़ें: Flashback 2021: भारत के पूर्व ओपनर ने चुनी टेस्ट टीम ऑफ द ईयर, सिर्फ 4 भारतीय शामिल
जोश हेजलवुड अपनी चोट को लेकर ज्यादा जानकारी के लिये रविवार को सिडनी से अपने घर निकल गये हैं, जबकि बाकी की ऑस्ट्रेलियाई टीम एडिलेड पहुंच गई है। जोश हेजलवुड की जगह टीम में झाय रिचर्डसन और मिचेल नसीर को शामिल किया गया है, जिन्होंने पिछले हफ्ते ऑस्ट्रेलिया ए की तरफ से इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ मैच खेला था।
उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड के खिलाफ जीत की लय को बरकरार रखने के लिये ऑस्ट्रेलिया की टीम जोस हेजलवुड, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और नाथन लॉयन के अपने फर्स्ट च्वाइस लाइन अप पर भरोसा जता रही थी। हालांकि पिंक बॉल टेस्ट में हेजलवुड की गैरमौजूदगी कंगारू टीम के लिये बड़ा झटका साबित हो सकती है। जोश हेजलवुड ने ऑस्ट्रेलिया के लिये 7 पिंक बॉल टेस्ट मैचों में 32 विकेट चटकाये हैं और मिचेल स्टार्क के बाद यह कारनामा करने वाले दूसरे गेंदबाज हैं।
और पढ़ें: 5 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने 2021 में किया धमाकेदार डेब्यू, पहले ही मैच से बने जीत के हीरो
गौरतलब है कि गाबा में खेले गये पहले टेस्ट मैच के बाद कप्तान पैट कमिंस ने जोश हेजलवुड की चोट को लेकर कहा था कि यह ज्यादा चिंताजनक नहीं है। हालांकि दूसरे टेस्ट मैच से उनका बाहर होना खतरे की घंटी बजा रहा है। पैट कमिंस ने कहा था कि यह चोट इतनी ज्यादा खतरनाक नहीं थी कि जिससे उन्हें आज गेंदबाजी न करायी जा सके। उनका मैदान पर आकर गेंदबाजी कर पाना हमारे लिये काफी बेहतरीन रहा। आपको बता दें जोश हेजलवुड अभी भी 26 दिसंबर से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट टीम में चयन का हिस्सा हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
