Ashes के लगातार दूसरे मैच में इंग्लैंड ने की शर्मनाक शुरुआत, स्मिथ-लाबुशेन के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने कसा शिकंजा

Ashes 2021
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एशेज टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड के मैदान पर डे-नाइट प्रारूप में आयोजित किया जा रहा है, जिसके दूसरे दिन के खेल को आंधी के खलल के बाद तय समय से पहले रोकना पड़ा। एशेज टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 9 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले चुकी ऑस्ट्रेलिया की टीम एडिलेड में भी अपना शिकंजा कसती नजर आ रही है। पिंक बॉल से खेले जा रहे इस डे नाइट टेस्ट मैच का पहला दिन समाप्त होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 2 विकेट खोकर 221 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जिसके बाद जब दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो उसने मार्नस लाबुशेन (103), स्टीव स्मिथ (93), एलेक्स कैरी (51), मिचेल स्टार्क (नाबाद 39) और माइकल नीसर (35) की अहम पारियों के दम पर 473 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया।

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 150.4 ओवर्स बल्लेबाजी की और 9 विकेट खोकर 473 रन बनाने के बाद पारी को घोषित कर दिया। कंगारू टीम पिंक बॉल टेस्ट के दूसरे दिन के सबसे आखिरी सेशन का फायदा लेना चाहती थी और अपने गेंदबाजों के दम पर यह करने में कामयाब भी रही। इंग्लैंड के लिये एशेज में खेली गई अब तक 3 पारियों में शुरुआत बेहद खराब रही है और उसे एडिलेड टेस्ट में भी एक बार फिर से निराशा का सामना करना पड़ा।

और पढ़ें: अश्विन ने बताया कौन है स्पिन के खिलाफ भारत का बेस्ट विकेटकीपर, धोनी,साहा या फिर कार्तिक

इंग्लैंड के लिये पारी का आगाज करने आये रॉरी बर्न्स (4) और हसीब हमीद (6) एक बार अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रहे। मिचेल स्टार्क ने पारी के तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर रॉरी बर्न्स को स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराकर पहला झटका दिया तो वहीं पर पहली बार ऑस्ट्रेलिया के लिये अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट खेल रहे माइकल नीसर ने हसीब हमीद को स्टार्क के हाथों कैच कराया। खेल रोके जाने तक इंग्लैंड की टीम महज 17 रन ही जोड़ सकी थी और उसने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों का विकेट खो दिया।

ऐसे में इंग्लैंड मैच में पिछड़ती हुई नजर आ रही है और उसे अगर वापसी करनी है तो कप्तान जो रूट (5) और डेविड मलान (1) से एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिये मार्नस लाबुशेन ने पारी को आगे बढ़ाते हुए अपने टेस्ट करियर का छठा शतक पूरा किया, हालांकि शतक पूरा करने के कुछ देर बाद ही रॉबिन्सन ने उन्हें वापस पवेलियन भेज दिया।

और पढ़ें: Flashback 2021: 6 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने इस साल रचाई शादी, देखें तस्वीरें

लाबुशेन का विकेट गिरने के बाद स्टीव स्मिथ ने पारी को आगे बढ़ाने का काम जारी रखा और पहले ट्रैविस हेड (18) के साथ चौथे विकेट के लिये 50 रनों की साझेदारी की और फिर एलेक्स कैरी (51) के साथ 91 रनों की साझेदारी कर डाली। पारी घोषित करने से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिये माइकल नीसर और मिचेल स्टार्क ने ताबड़तोड़ पारियां खेलकर स्कोर को 473 तक पहुंचा दिया।

Story first published: Friday, December 17, 2021, 18:18 [IST]
Other articles published on Dec 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+