दिल्ली कैपिटल्स के इस खिलाड़ी ने BBL में रचा इतिहास, रिकॉर्ड तोड़ ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
नई दिल्ली। आईपीएल के 2020 सत्र के शुरु होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिये एक बड़ी राहत देने वाली खबर है। ऑस्ट्रेलिया में जारी बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स के खिलाड़ी मार्कस स्टॉयनिस शानदार फॉर्म में है और टीम के लिये लगातार रन बना रहे हैं। बिग बैश लीग में गुरुवार को सिडनी थंडर्स के खिलाफ खेलते हुए मार्कस स्टॉयनिस ने एक बार फिर तूफानी पारी खेली और टीम को फाइनल में पहुंचा दिया।
और पढ़ें: कपिल देव ने बताया कौन है सदी का महानतम क्रिकेटर, एमएस धोनी को लेकर कही बड़ी बात
मार्कस स्टॉयनिस ने मेलबर्न स्टार्स की ओर से खेलते हुए गुरुवार को महज 54 गेंदों में शानदार 83 रन की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
और पढ़ें: केएल राहुल की धांसू फॉर्म इन भारतीय खिलाड़ियों के लिये बनी सिरदर्द, टीम में वापसी हुई मुश्किल

डार्सी शॉर्ट को पीछे छोड़ नंबर 1 बने मार्कस स्टॉयनिस
अपनी इस पारी के साथ मार्कस स्टॉयनिस बिग बैश लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गये हैं, हालांकि अभी भी फाइनल मैच को खेला जाना बाकी है। बीबीएल के इस सीजन में अब तक मार्कस स्टायनिस 695 रन बना चुके हैं। उन्होंने साल 2018 में होबार्ट हरिकेंस के सलामी बल्लेबाज डार्सी शॉर्ट के सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। डार्सी शॉर्ट ने 637 रन बनाये थे। मार्कस स्टॉयनिस ने 6 अर्धशतक और 1 शतक के साथ 16 मैचों में 57.91 की औसत से 695 रन बना चुका है।

बिग बैश लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने
इतना ही नहीं मार्कस स्टॉयनिस बिग बैश लीग टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गये हैं। उन्होंने बिग बैश लीग के करियर में खेले गये 60 मैचों में 1731 रन बना लिये हैं। इसके लिये उन्हें 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' के पुरस्कार के लिये चुना जा चुका हैं। लीग स्टेज के खत्म होने पर ही मार्कस को 26 वोट के साथ आधिकारिक रूप से 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना जा चुका है।

आईपीएल नीलामी के पहले राउंड में नहीं मिला था खरीदार
बिग बैश लीग के इस सीजन में सिडनी सिक्सर्स के ऑल राउंडर टॉम कुरैन और तीसरे स्थान पर रहने वाले एलेक्स हेल्स को मार्कस स्टॉयनिस के बाद प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिये सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। बीबीएल 2019-20 का फाइनल सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर शनिवार को मेलबर्न स्टार्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच खेला जाना है।
बता दें कि मार्कस स्टॉयनिस को आईपीएल 2020 की नीलामी के पहले राउंड की नीलामी में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था, लेकिन दूसरे राउंड की नीलामी में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 4.80 करोड़ की मोटी रकम में खरीदा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
