For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: कोरोना के बढ़ते मामलों ने डाला पिंक बॉल टेस्ट पर असर, बदलना पड़ा वेन्यू

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस ने एक बार फिर से क्रिकेट की दुनिया में दखल दिया है, जिसके चलते अब भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले पिंक बॉल टेस्ट के वेन्यू को बदलना पड़ा है। रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस के संक्रमितों की तादाद बढ़ती जा रही है और परिस्थितियां पहले से ज्यादा खराब होती जा रही है, जिसके चलते भारतीय महिला क्रिकेट टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे के कई स्थानों को बदलना पड़ा है।

इस बीच भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट इतिहास का पहला पिंक बॉल टेस्ट मैच भी खेलना है जिसका फैन्स को बेसब्री से इंतजार है, हालांकि रिपोर्ट के अनुसार अब मैच के वेन्यू को वाका स्टेडियम के बजाय क्वीन्सलैंड के कैनरा स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया है, ताकि कोरोना संक्रमण से बचाव किया जा सके।

और पढ़ें: IND vs ENG: ओवल टेस्ट से पहले टीम से बाहर हुए जोस बटलर, इंग्लैंड में दो दिग्गज खिलाड़ियों की हुई वापसी

इसके साथ ही वनडे सीरीज के स्थानों में भी बदलाव किया गया है और सिडनी में खेली जाने वनडे सीरीज को क्वीन्सलैंड के मैकॉय स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में कोरोना की परिस्थिति खराब होती जा रही है जिसके चलते मेलबर्न, पर्थ और सिडनी में कोई क्रिकेट नहीं खेला जायेगा। इस दौरान कई शहरों में लॉकडाउन भी रहने वाला है जिसके चलते क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को यह बदलाव करने पड़े हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बात करते हुए सूत्र ने बताया,'ऑस्ट्रेलिया इस समय कोरोना के दुष्प्रभाव से गुजर रहा है, जहां पर लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है, इसके चलते सिडनी, मेलबर्न और पर्थ में कोई भी खेल नहीं होगा। इसके चलते सभी शहरों में लॉकडाउन लग रहा है। कोरोना के चलते स्थिति लगातार खराब हो रही है और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को वनडे और टी20 सीरीज को सिडनी से बाहर निकालकर मैकॉय शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं पर पिंक बॉल टेस्ट को पर्थ के गोल्ड कोस्ट स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया है, जहां पर 3 मैचों की टी20 सीरीज की मेजबानी भी की जायेगी।'

और पढ़ें: 'हार न मानने के जज्बे को सलाम', पैरालंपिक्स में निषाद के सिल्वर मेडल जीतने पर पीएम-राष्ट्रपति ने दी बधाई

शेड्यूल में हुए बदलाव के चलते भारतीय महिला टीम को 29 अगस्त 2021 को दुबई के लिये उड़ान भरनी होगी जहां से वो ब्रिस्बेन के लिये उड़ान भरेंगे और कुछ हफ्तों के क्वारंटीन के बाद खिलाड़ियों को अभ्यास की अनुमति दी जायेगी। सूत्र के अनुसार अगर ऑस्ट्रेलिया में कोरोना की स्थिति गंभीर होती नजर आयेगी तो महिला टीम के इस दौरे को रद्द भी किया जा सकता है।

उन्होंने कहा,'यह सिर्फ प्रस्तावित शेड्यूल है और फिलहाल सीए और बीसीसीआई के बीच बातचीत जारी है। बदलाव किये गये शेड्यूल के अनुसार भारतीय महिला टीम रविवार की शाम को बेंगलुरु से दुबई के लिये चार्टड फ्लाइट में उड़ान भरेगी और दुबई से ब्रिस्बेन के लिये उड़ान भरेगी, जहां पर 2 हफ्तों तक उसे क्वारंटीन में रहेगी उसके बाद मैकॉय के लिये प्रस्थान करेगी। फिलहाल कोरोना की स्थिति को देखते हुए कुछ भी पक्की तरह से नहीं कहा जा सकता है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि ऑस्ट्रेलिया में कोरोना की स्थिति खराब न हो और हमें दौरा रद्द न करना पड़े। अगर टीम के वहां पहुंचने पर भी स्थिति खराब होती है तो दौरा रद्द करना पड़ सकता है।'

Story first published: Monday, August 30, 2021, 0:02 [IST]
Other articles published on Aug 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+