IND vs AUS: विराट कोहली नहीं बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी को मांकड़ करना चाहते हैं जोश हेजलवुड
नई दिल्ली। आईसीसी ने जबसे विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप कार्यक्रम की शुरुआत की है दुनिया भर में टेस्ट क्रिकेट मशहूर होता जा रहा है। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में फिलहाल भारत की टीम इस समय पहले पायदान पर काबिज है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे नंबर पर काबिज हैं। वहीं दुनिया भर के फैन्स भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत होने वाली 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का सभी को इंतजार है। इस बीच एक कार्यक्रम के दौरान ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड से पूछा गया कि अगर टेस्ट सीरीज के दौरान उन्हें किसी बल्लेबाज को मांकड़ करने का मौका मिले तो वो किस भारतीय बल्लेबाज को मांकड़िंग के तहत आउट करना चाहेंगे।
और पढ़ें: IND vs NZ: 52 साल बाद रिकॉर्ड बनाने का मौका, 3 उपलब्धियां अपने नाम कर सकते हैं कोहली
इस सवाल के जवाब में हेजलवुड ने हैरान करने वाला जवाब देते हुए कहा कि वह जाहिर तौर पर विराट कोहली नहीं होंगे।
और पढ़ें: IND vs ENG: दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में खेला जायेगा भारत-इंग्लैंड पिंक बॉल टेस्ट, जानें खासियत

विराट कोहली नही बल्कि इस बल्लेबाज को आउट करना चाहते हैं हेजलवुड
मांकड़िंग के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज विराट कोहली को नहीं बल्कि चेतेश्वर पुजारा को मांकड़िंग आउट करना चाहते हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक अवॉर्ड शो में पहुंचे जोश हेजलवुड से इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि अगर आपको किसी एक खिलाड़ी को मांकड़ करने का अवसर मिले तो आप किस बल्लेबाज को इस नियम के माध्यम से पवेलियन का रास्ता दिखाना चाहेंगे।
इसके जवाब में हेजलवुड ने जवाब देते हुए कहा,' मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट में चेतेश्वर पुजारा का विकेट पूरी भारतीय टीम के लिये सबसे अहम है। ऐसे में मैं विराट कोहली की बजाय उन्हें मांकड़िंग के जरिये आउट करना चाहूंगा।'
|
जानें क्या बोली ऑस्ट्रेलिया की महिला खिलाड़ी मैग लेनिंग
वहीं ऑस्ट्रेलिया की महिला खिलाड़ी मैग लेनिंग जो इस अवॉर्ड शो के दौरान जोश हेजलवुड के साथ ही खड़ी थीं से यह सवाल किया गया तो उन्होंने भी इसका जवाब देते हुए कहा कि वो कभी नहीं चाहेंगी कि उन्हें ऐसी स्थिति का सामना करना पड़े।
मेनिंग ने कहा,' मैं नहीं चाहूंगी कि मुझे कभी भी ऐसी स्थिति का सामना करना पड़े। यह बतौर बल्लेबाज काफी पीड़ादायी होता है और मैं कभी भी ऐसी स्थिति का हिस्सा नहीं बनना चाहती।'

आखिर फिर क्यों चर्चा में आया मांकड़िंग
गौरतलब है कि हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में संपन्न हुए अंडर-19 विश्व कप के दौरान अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज नूर अहमद ने पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हुरैरा को मांकड़ किया था। जिसके बाद एक बार फिर से इस नियम को लेकर चर्चा होने लगी कि यह नियम कितना जायज है। क्या यह नियम खेल भावना के खिलाफ है या गेंदबाजों को ताकत देने वाला है।
पिछले साल आईपीएल के दौरान भारतीय गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने बेहद करीबी मैच में जोस बटलर को मांकड़िंग करके मैच का रुख अपनी ओर कर लिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
