नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज सिडनी के मैदान पर खेला गया जहां पर भारतीय टीम ने पहले शिखर धवन के 36 गेंदों में 52 रन की विस्फोटक पारी और फिर हार्दिक पांड्या की 22 गेंदों में 40 रन की धुंआधार बल्लेबाजी की बदौलत 194 रनों के विशाल लक्ष्य को 2 गेंद पहले ही हासिल कर लिया। भारतीय टीम ने इस मैच को 6 विकेट से जीत लिया और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।
भारतीय टीम की जीत में कप्तान विराट कोहली ने भी शानदार 40 रनों का योगदान दिया और वनडे सीरीज में मिली 1-2 से मिली हार का बदला ले लिया। विराट कोहली ने मैच के दौरान एक ऐसा शॉट खेला जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
और पढ़ें: AUS vs IND: हार्दिक पांड्या ने बताया किस कारण मैच के बीच में बदला बल्ला, दिलाई रिकॉर्ड जीत
विराट कोहली ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान एंड्रयू टॉय की गेंद पर आरसीबी में अपने साथी खिलाड़ी एबी डिविलियर्स का फेमस स्कूप शॉट खेला और 6 रन बटोरे। मैच के बाद जब विराट कोहली से इस शॉट को लेकर पूछा गया कि उनके साथी और दोस्त एबी डिविलियर्स का इस शॉट पर क्या रिएक्शन होगा।
इसके जवाब में विराट कोहली ने कहा कि यह काफी मजेदार लम्हा था, मुझे पता नहीं है पर मैं शाम को डिविलियर्स को मैसेज करूंगा और देखता हूं कि वो इस पर क्या कहते हैं।
उल्लेखनीय है कि टीवी पर विराट कोहली ने जैसे ही यह बात कही उसके कुछ देर बाद ही एबी डिविलियर्स ट्विटर का सहारा लेते हुए इस शॉट पर अपना रिएक्शन जाहिर किया है।
और पढ़ें: AUS vs IND: शिखर धवन की स्टंपिंग करने के बाद वेड को याद आये धोनी, जानें क्या कहा
डिविलियर्स ने विराट कोहली के शॉट पर एक हंसने वाला और 4 बेहद खूबसूरत दर्शाने वाले इमोजी भेजे हैं। गौरतलब है कि स्कूप शॉट के तहत बल्लेबाज ऑफ साइड कि दिशा में निकल कर आता है और एक घुटने के बल पर फाइन लेग की दिशा में शॉट खेल देता है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे पहले यह शॉट डिविलियर्स ही लगाते नजर आये थे जिसके बाद यह फैन्स के बीच काफी फेमस हो गया।
आपको बता दें कि इस साल आईपीएल के दौरान भी विराट कोहली 1-2 मौकों पर यह शॉट लगाते हुए नजर आये हैं।