Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

AUS vs IND: 'भारत के लिये सीरीज में वापसी कर पाना नामुमकिन', पूर्व कंगारू खिलाड़ी का दावा

Australia vs India 2nd test: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Test Series) के तहत 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया (Australia) के लिये पैट कमिंस और जोश हेजलवुड ने एडिलेड में खेले गये इस मैच में भारतीय टीम को दूसरी पारी में महज 36 रन पर समेट दिया। पहली पारी में मिली 53 रनों की बढ़त भारत ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) के सामने 90 रनों का लक्ष्य रखा जिसे ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

भारतीय टीम के लिये बल्लेबाजों ने जिस तरह से घुटने टेके उसके बाद सीरीज में वापसी करने के लिये उसे काफी मेहनत करनी पड़ेगी और मेलबर्न में शनिवार (26 दिसंबर, बॉक्सिंग डे) से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच से पहले उबरना होगा।

और पढ़ें: AUS vs IND: एडम गिलक्रिस्ट ने बताया किस भारतीय खिलाड़ी की वजह से बैकफुट पर पहुंची विराट सेना

हालांकि ऑस्ट्रेलिया (Australia) के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हैडिन ने भारतीय टीम को लेकर बड़ी बात कही है और कहा है कि बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में भारतीय टीम का अब वापसी कर पाना नामुमकिन है और सीरीज में 4-0 से हारेगा। हैडिन का मानना है कि एडिलेड में विराट सेना के पास जीत दर्ज करने का शानदार मौका था लेकिन उसने उसे 8 विकेट से गंवा दिया और जब अब बढ़त ऑस्ट्रेलिया (Australia) के हाथों में है तो भारत का वापसी कर पाना नामुमकिन है।

उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि भारतीय टीम अब इस हार से उबर पायेगी। एडिलेड में ऐसे हालात थे जिससे भारतीय गेंदबाजों को मदद मिल रही थी। मेरे हिसाब से उनके पास सीरीज में जीतने का इकलौता मौका एडिलेड में था लेकिन अब उनका वापसी कर पाना नामुमकिन है। भारतीय टीम को अब एक मैच ब्रिसबेन में खेलना है जहां ऑस्ट्रेलिया (Australia) को हराना मुश्किल रहता है। अगले 2 टेस्ट मैचों में भारतीय गेंदबाजों को मदद तो मिलेगी लेकिन वो इसका फायदा नहीं उठा सकेंगे।'

और पढे़ं: क्रिकेट में आखिर क्यों इतना जरूरी है बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच, जानें 128 साल पुराना इतिहास

गौरतलब है कि साल 2018-19 में जब भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) का दौरान किया था तो शानदार गेंदबाजी अटैक के दम पर कंगारुओं को टेस्ट सीरीज में हराकर इतिहास रचा था, हालांकि उस वक्त टीम के साथ ईशांत शर्मा भी मौजूद थे। वहीं इस साल ईशांत चोटिल होने की वजह से ऑस्ट्रेलिया (Australia) में नहीं है जबकि मोहम्मद शमी एडिलेड में चोटिल होने के बाद टेस्ट सीरीज से बाहर हो गये हैं।

इस बारे में बात करते हुए हैडिन ने कहा, 'पिछली बार जब भारतीय टीम आई थी तो उनका बॉलिंग अटैक शानदार था, लेकिन इस बार शमी के चोटिल होने के बाद उनकी जगह भरने का भी विकल्प नहीं है। कोहली भी वापस लौट रहे हैं तो अब भारत का वापसी करना नामुमकिन है।'

Story first published: Monday, December 21, 2020, 19:07 [IST]
Other articles published on Dec 21, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+