For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: कुंबले-द्रविड़ ने भारत को लेकर की भविष्यवाणी, बताया कंगारूओं के खिलाफ क्या रखें गेमप्लान

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बहुप्रतिक्षित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत होने वाली 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने में 7 दिन से भी कम का समय बाकी है। वहीं इस सीरीज को लेकर क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने अपनी-अपनी भविष्यवाणी करना शुरू कर दी है। 17 दिसंबर से शुरू होने वाली इस सीरीज का आगाज एडिलेड में पिंक बॉल से होने वाले डे-नाइट टेस्ट मैच से होगा जिसकी तैयारी के लिये भारतीय टीम आज सिडनी में 3 दिवसीय अभ्यास मैच में हिस्सा ले रही है।

वहीं सीरीज से पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम के प्रदर्शन को लेकर अपनी भविष्यवाणी की है और बताया है कि सीरीज में क्या देखने को मिल सकता है। इसके अलावा इन दोनों खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलियाई के खिलाफ जीत हासिल करने के लिये गेम प्लान भी बताया है जिसके तहत भारतीय टीम 2018-19 के कारनामे को दोहराने में कामयाब हो सकती है।

और पढ़ें: AUS vs IND: पिंक बॉल प्रैक्टिस मैच में नहीं खेले विराट कोहली, पंत-रहाणे-अग्रवाल रन बनाने में हुए नाकाम

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और एनसीए प्रमुख राहुल द्रविड़ ने इस बारे में बात करते हुए कहा,'मुझे पूरा यकीन है कि हमारे पास ऐसा बॉलिंग अटैक है जो ऑस्ट्रेलिया में 20 विकेट हासिल कर सकता है लेकिन इस दौरे पर अगर जीत हासिल करनी है तो टीम के दूसरे खिलाड़ियों को पुजारा बनना होगा। पिछली बार पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 500 से ज्यादा रन बनाये थे, इसलिये टीम में किसी और को भी पुजारा की तरह खेल दिखाने होगा, आप यह बात विराट कोहली से अपेक्षित नहीं कर सकते क्योंकि वह पहले मैच के बाद भारत वापस आ रहे हैं, ऐसे में टीम के किसी और खिलाड़ी को जिम्मेदारी लेने की जरूरत है। अगर ऐसा नहीं होता है तो भारत सीरीज में हार जायेगा।'

वहीं टीम के पूर्व कोच और कप्तान अनिल कुंबले का मानना है कि अगर भारतीय टीम पहला मैच जीत जाती है तो सीरीज पर वह एक बार फिर से कब्जा जमा लेगी, इसलिये उसका एडिलेड में पहला मैच जीतना बेहद जरूरी है।

और पढ़ें: जब 5 दिन तक एक ही गाना सुनते रह गये थे सचिन तेंदुलकर, सिडनी में ठोंका था दोहरा शतक

उन्होंने कहा,' भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पहला मैच एडिलेड में पिंक बॉल से खेला जायेगा। यहां पर भारत के लिये काफी चुनौतियां हैं और ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है। हालांकि अगर टीम पहले मैच में बढ़त हासिल कर लेती है तो वह सीरीज जीतने में सक्षम है। मेरे हिसाब से विराट 3 मैच में नहीं खेलेंगे फिर भी भारतीय टीम सीरीज जीतने का दम रखती है।'

Story first published: Friday, December 11, 2020, 12:49 [IST]
Other articles published on Dec 11, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+