For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: पिंक बॉल प्रैक्टिस मैच में नहीं खेले विराट कोहली, पंत-रहाणे-अग्रवाल रन बनाने में हुए नाकाम

IND vs AUS
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बहुप्रतिक्षित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आगाज एडिलेड के मैदान पर पिंक बॉल टेस्ट मैच के साथ होगा। 17 दिसंबर से शुरू होने वाले इस मैच से पहले भारतीय टीम आज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ डे नाइट प्रारूप में पिंक बॉल से 3 दिवसीय मैच खेलने उतरी। इस मैच के दौरान भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पिंक बॉल से खेले जाने वाले इस अभ्यास मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली खेलने नहीं उतरे तो वहीं चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को भी मौका नहीं मिला है।

भारतीय टीम के लिये मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ ने बल्लेबाजी की शुरुआत की लेकिन यह जाड़ी पहले विकटे के लिये महज 10 गेंद ही खेल सकी और मयंक अग्रवाल तीसरे ओवर में 2 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गये। हालांकि यहां से पृथ्वा शॉ और शुबमन गिल ने तेजी से रन बनाये और दूसरे विकेट के लिये 38 गेंदों में 63 रनों की साझेदारी की।

और पढ़ें: AUS vs IND: गावस्कर ने बताया किस भारतीय गेंदबाज के पास है सबसे खतरनाक बाउंसर, पुकोवस्की को दी बचने की सलाह

पृथ्वी शॉ ने महज 29 गेंद में 8 चौकों की मदद से 40 रनों की पारी खेली लेकिन उन्हें विल सदरलैंड ने बोल्ड कर वापस पवेलियन भेज दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये हनुमा विहारी (15) ने शुबमन गिल के साथी तीसरे विकेट के लिये 30 रन ही जोड़े थे कि विल्डरमथ ने उन्हें बोल्ड कर भारतीय टीम को तीसरा झटका दिया।

कैमरून ग्रीन ने अगले ही ओवर में शुबमन गिल (43) को आउट कर भारतीय टीम को चौथा झटका दिया, तो वहीं पर विल्डरमथ ने लगातार 2 ओवर में भारत को दो बड़े झटके देने का काम किया। उन्होंने पहले 24वें ओवर में अजिंक्य रहाणे को 4 रन और फिर 26वें ओवर में ऋषभ पंत को 5 रन के स्कोर पर वापस पवेलियन भेज दिया।

और पढ़ें: जब 5 दिन तक एक ही गाना सुनते रह गये थे सचिन तेंदुलकर, सिडनी में ठोंका था दोहरा शतक

चायकाल पर पहले दिन का पहला सेशन समाप्त हुआ और इस दौरान भारतीय टीम ने 25.5 ओवर खेलकर अपने 6 विकेट खो दिये हैं और मात्र 111 रन ही बना सकी है। ऐसे में साफ है कि पिंक बॉल से भारतीय बल्लेबाजों पर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज भारी हैं और उसका वापसी कर पाना मुश्किल है।

Story first published: Friday, December 11, 2020, 11:43 [IST]
Other articles published on Dec 11, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+