For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AuS vs IND: स्लेजिंग को लेकर टिम पेन के समर्थन में उतरे कोच जस्टिन लैंगर, कहा- मेरा 100 प्रतिशत समर्थन

Australia vs India Coach Justin Langer supports Tim Paine for sledging in Sydney Test: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) का चौथा और आखिरी मैच अब ब्रिस्बेन के मैदान पर खेला जाना है। सिडनी में खेले गये तीसरे मैच में जहां भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करके मैच को बचाने का काम किया तो वहीं पर ऑस्ट्रेलियाई टीम पस्त नजर आई और कई ऐसे काम किये जिससे वह फैन्स से लेकर दिग्गज खिलाड़ियों की आलोचनाओं का शिकार हो गई। सिडनी के मैदान पर खेले गये इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान टिम पेन (Tim Paine) ने न सिर्फ खराब विकेटकीपिंग की बल्कि आर अश्विन (R Ashwin) को स्लेज करते हुए भी नजर आये। इस दौरान टिम पेन (Tim Paine) ने अपनी हद पार कर दी और अश्विन (R Ashwin) के खिलाफ गाली भरे शब्दों का इस्तेमाल किया।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान की इस हरकत के बाद दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ियों ने पेन (Tim Paine) की आलोचना करते हुए उन्हें खेल भावना बनाये रखने की बात कही। वहीं ब्रिस्बेन टेस्ट से पहले वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे कोच जस्टिन लैंगर (Justin Langer) ने न सिर्फ टिम पेन (Tim Paine) का बचाव किया बल्कि उन्हें शानदार कप्तान बताते हुए साफ किया कि वह अभी कुछ और समय तक ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान बने रहेंगे।

और पढ़ें: BJP सांसद ने हनुमा विहारी को बताया 'क्रिकेट का हत्यारा', मिला करारा जवाब, सहवाग ने भी किया ट्रोल

वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस करते हुए लैंगर (Justin Langer) ने कहा, 'आप शायद नहीं जानते हैं लेकिन टिम पेन (Tim Paine) पर मुझे बहुत भरोसा है। वह सिडनी टेस्ट में भले ही अपना बेस्ट प्रदर्शन नहीं कर सके हों लेकिन पिछले 3 सालों में उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान जबरदस्त तरीके से संभाली है। उसने अपने लिये काफी हाई स्टैंडर्ड सेट किये हैं और उससे नीचे जाने पर उसकी आलचोना होती है। वह शानदार कप्तान है और अभी कुछ समय तक टीम की कमान उसी के हाथों में रहेगी। उसे मेरा 100 प्रतिशत समर्थन है।'

गौरतलब है कि टिम पेन (Tim Paine) ने सिडनी टेस्ट मैच के आखिरी दिन अश्विन (R Ashwin) के साथ अपने बर्ताव के लिये माफी मांग ली ती और कहा था कि अश्विन (R Ashwin) के साथ स्लेजिंग के दौरान वह बेवकूफ नजर आ रहे थे और इस दौरान उनकी कप्तानी भी अच्छी नहीं थी। वहीं कोच लैंगर (Justin Langer) ने टिम पेन (Tim Paine) की ओर से अश्विन (R Ashwin) से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने को लेकर तारीफ की है।

और पढ़ें: Syed Mushtaq Ali में दिखा पुनित बिष्ट का जलवा, 17 छक्के 6 चौके लगा तोड़ा गेल-राहुल का बड़ा रिकॉर्ड

उन्होंने कहा, 'अगर आप गलती करते हैं तो उसे स्वीकार करने के लिये आपको काफी हिम्मत की जरूरत होती है और ऐसे में लैंगर (Justin Langer) ने जिस तरह से सबके सामने माफी मांगी उसके लिये काफी हिम्मत की जरूरत होती है, जो उसने दिखाई भी। मुझे यकीन है कि वह जल्द ही लय में वापसी करेंगे। वह क्रिकेट को लेकर न सिर्फ मेहनती है बल्कि काफी जुनूनी भी है।'

Story first published: Wednesday, January 13, 2021, 20:39 [IST]
Other articles published on Jan 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+