For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

BJP सांसद ने हनुमा विहारी को बताया 'क्रिकेट का हत्यारा', मिला करारा जवाब, सहवाग ने भी किया ट्रोल

Sydney Test BJP MP Babul Supriyo Calls Hanuma vihari Murderer of Cricket: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) के तीसरे मैच में भारतीय टीम ने आखिरी दिन जिस तरह से बल्लेबाजी करते हुए मैच को ड्रॉ कराने का काम किया उसकी दुनिया भर में तारीफ हो रही है। हालांकि जहां एक ओर दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों की तारीफ करते नहीं थक रहे थो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें इसमें भी कमी नजर आ रही है और इसको लेकर वो सोशल मीडिया पर आलोचना करते नजर आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सिडनी में खेले गये चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम को चौथे पारी में जीत के लिये 407 रनों की दरकार थी, और पांचवे दिन के खेल की शुरुआत से पहले भारतीय टीम ने 98 रन पर 2 विकेट से आगे खेलना शुरु किया।

कप्तान अजिंक्य रहाणे आखिरी दिन की शुरुआत में ही आउट होकर वापस पवेलियन लौट गये जिसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (97) ने विस्फोटक पारी खेली और चेतेश्वर पुजारा (77) के साथ 148 रनों की साझेदारी की। इस समय ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम मैच को न सिर्फ बचा सकती है बल्कि जीत भी सकती है, हालांकि अगले 23 रनों के अंदर भारतीय टीम ने अपने 2 विकेट खो दिया और टीम पर हार का खतरा मंडराने लगा।

और पढ़ें: Syed Mushtaq Ali में दिखा पुनित बिष्ट का जलवा, 17 छक्के 6 चौके लगा तोड़ा गेल-राहुल का बड़ा रिकॉर्ड

ऐसे समय पर भारतीय टीम के लिये हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) और आर अश्विन ने चोटिल होने के बावजूद 258 गेंदों का सामना किया और 62 रनों की साझेदारी करते हुए भारत के लिये ऐतिहासिक ड्रॉ कराया। इस दौरान हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) ने 161 गेंदों का सामना करते हुए 23 रन बनाये तो वहीं अश्विन ने 123 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली।

जहां दुनिया भर के दिग्गज इन खिलाड़ियों की जुझारू पारी से खुश नजर आ रहे हैं, तो वहीं पर बीजेपी के सांसद बाबुल सुप्रियो को विहारी (Hanuma Vihari) का यह खेल पसंद नहीं और उन्होंने हनुमा की बैटिंग की आलोचना करते हुए क्रिकेट का हत्यारा बताया था।

बाबुल सुप्रियो ने ट्वीट करते हुए लिखा था,'हनुमा बिहारी ने 109 गेंदें खेलकर सिर्फ 7 रन बनाये, जो कि बेहद कम है। उन्होंने न सिर्फ भारत की ऐतिहासिक जीत की उम्मीद को खत्म किया बल्कि क्रिकेट की हत्या भी कर दी है। मैं बस इतना जानता हूं भले ही मुझे क्रिकेट के बारे में कुछ भी नहीं पता हो।'

और पढ़ें: ब्रिस्बेन टेस्ट से पहले भारतीय खिलाड़ियों से शर्मनाक बर्ताव, खुद कर रहे होटल का टॉयलेट साफ

वहीं हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) ने सुप्रियो के ट्वीट पर जबरदस्त रिप्लाई करते हुए दो शब्द लिखे और करारा जवाब दिया। दरअसल सुप्रियो ने अपने ट्वीट में हनुमा को विहारी (Hanuma Vihari) के बजाय बिहारी लिखा था जिस पर उन्होंने अपने नाम की सही स्पेलिंग करेक्ट कर लिख दी और अप्रत्यक्ष रूप से करारा जवाब दिया।

वहीं अक्सर अपने मजाकिया ट्वीट के लिये सोशल मीडिया पर मशहूर रहने वाले वीरेंदर सहवाग ने भी विहारी (Hanuma Vihari) के इस ट्वीट की फोटो शेयर करते हुए सुप्रियो को ट्रोल किया। सहवाग ने लिखा कि अपना विहारी (Hanuma Vihari), सब पर भारी।

Story first published: Wednesday, January 13, 2021, 18:40 [IST]
Other articles published on Jan 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+