India tour of Australia 2020: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेली जा रही बहुप्रतिक्षित बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) का पहला मैच आज से एडिलेड के मैदान खला जा रहा है। 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच पिंक बॉल से डे-नाइट प्रारूप (Pink Ball Test Match) में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इस मैच में चोटिल होने के चलते पहले पिंक बॉल टेस्ट मैच में नहीं खेल रहे हैं।
इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करने का फैसला किया और पहले दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 233 रन बना चुके हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) ने अपनी चोट पर अपडेट देते हुए जानकारी दी कि वह टेस्ट सीरीज में कब वापसी करने वाले हैं।
और पढ़ें: AUS vs IND: रहाणे की गलती भारत पर पड़ी भारी, करियर में दूसरी बार रन आउट हुए कोहली
डेविड वॉर्नर (David Warner) का मानना है कि अब पहले की तुलना में वह काफी फिट हैं और ऑस्ट्रेलिया के लिये वापसी करने को बेताब हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि वो बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिये वापसी कर सकते हैं।
रेडियो नेटवर्क सेन से बात करते हुए डेविड वॉर्नर (David Warner) ने कहा,'मैं इंजरी की वजह से एडिलेड में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच नहीं खेल पाया हूं, जो कि मेरे लिये काफी निराशाजनक रहा है। मैं इतनी बड़ी सीरीज के किसी भी मैच का हिस्सा न बन पाने को दुर्भाग्यपूर्ण मानता हूं। मुझे उम्मीद है कि इस मैच के बाद मैं किसी और टेस्ट मैच से बाहर नहीं रहूंगा। फिलहाल मैं अभी 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ लगा रहा हूं। उम्मीद है कि मैंं बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से पहले इसे बढ़ाकर 26 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक ले आउंगा।'
और पढ़ें: AUS vs IND: एक गेंद पहले ही पोंटिंग ने की थी पृथ्वी शॉ के आउट होने की भविष्यवाणी, साबित हुई एकदम सच
गौरतलब है कि पिछली बार जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी तो वॉर्नर (David Warner)-स्मिथ (Steve Smith) टीम का हिस्सा नहीं थे और भारतीय टीम ने सीरीज को 2-1 से जीत लिया।