For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: ब्रिस्बेन टेस्ट से बाहर हुए रविंद्र जडेजा, यह खिलाड़ी ले सकता है जगह

Australia vs India Ravindra Jadeja ruled Out from Brisbane test due to dislocated thumb BCCI Confirms: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) में भारतीय खिलाड़ियों के चोटिल होने और सीरीज से बाहर होने का सिलसिला लगातार जारी है। सिडनी में खेले गये तीसरे टेस्ट मैच के बाद बीसीसीआई ने भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के ब्रिस्बेन टेस्ट से बाहर होने की बात की पुष्टि कर दी है। सिडनी टेस्ट के दौरान जब रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) पहली पारी में बल्लेबाजी कर रहे थे तो उनके अंगूठे में चोट लग गई थी जिसकी वजह से उनका मैच के दौरान बल्लेबाजी कर पाना मुश्किल नजर आ रहा था। हालांकि भारतीय टीम को हार से बचाने के लिये यह भारतीय खिलाड़ी इंजेक्शन लगाकर मैदान पर उतरने को तैयार था।

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम को जडेजा (Ravindra Jadeja) की बल्लेबाजी की जरूरत नहीं पड़ी और अश्विन-विहारी और पंत की बल्लेबाजी के दम पर मैच को ड्रॉ कराने में टीम कामयाब रही। वहीं मैच के बाद बीसीसीआई ने रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की चोट पर पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि ब्रिस्बेन में होने वाले आखिरी मैच में यह हरफनमौला खिलाड़ी शामिल नहीं होगा।

और पढ़ें: AUS vs IND: सचिन-मोंगिया के खास क्लब में शामिल हुए विहारी-अश्विन, नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

गौरतलब है कि अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ भारत में होने वाली 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले 2 मैच से रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को पहले ही आराम दिया जा चुका है, ऐसे में यह हरफनमौला खिलाड़ी भारत के लिये अहमदाबाद में होने वाले डे-नाइट टेस्ट मैच में वापसी करता नजर आ सकता है।

वहीं दूसरी ओर बीसीसीआई सूत्रों की माने तो ब्रिस्बेन में होने वाले चौथे मुकाबले में हनुमा विहारी भी नहीं शामिल होंगे। सूत्र के अनुसार हनुमा विहारी हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं और 15 जनवरी तक उनका वापसी कर पाना मुश्किल है। इतना ही नहीं उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से भी आराम दिया जा रहा है।

और पढ़ें: AUS vs IND: ब्रिस्बेन टेस्ट से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, अब सीरीज से बाहर हुए विहारी

वहीं रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की गैर मौजूदगी में टीम मैनेजमेंट अपनी गेंदबाजी विभाग को मजबूती देने पर विचार कर रही है और गाबा में खेले जाने वाले मैच में शार्दुल ठाकुर को मौका दे सकती है।

Story first published: Monday, January 11, 2021, 22:09 [IST]
Other articles published on Jan 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+