Australia vs India Sydney test Another Blow for Team India as Hanuma vihari ruled Out due hamstring injury from brisbane test: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) का आखिरी मैच ब्रिस्बेन के मैदान पर खेला जाना है। सिडनी में खेले गये तीसरे टेस्ट मैच के ड्रॉ होने के बाद दोनों ही टीमों के लिये यह मैच डिसाइडर बन गया है। फिलहाल दोनों टीमें इस समय 1-1 से बराबरी पर हैं। हालांकि भारतीय टीम के लिये इस दौरे पर मैच दर मैच मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पहले 2 मैच में मोहम्मद शमी और उमेश यादव के चोटिल होने के बाद भारतीय टीम के लिये तीसरे टेस्ट मैच के दौरान करीब 5 खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं। ऐसे में भारतीय खेमे के लिये एक और बुरी खबर आई है, जिसके अनुसार सिडनी में भारतीय टीम के लिये मैच ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाने वाले हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) चोट के चलते ब्रिस्बेन में होने वाले आखिरी टेस्ट मैच से बाहर हो गये हैं।
हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) को सिडनी टेस्ट में पांचवे दिन खेलते हुए हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई, जिसके बावजूद वह मैदान पर टिके रहे और टीम के लिये ऐतिहासिक ड्रॉ हासिल करने में अहम भूमिका निभाई। मैच खत्म होने के बाद हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) को स्कैन के लिये ले जाया गया जिसकी रिपोर्ट मंगलवार तक आनी है।
और पढ़ें: AUS vs IND: सिडनी में पेनकिलर की भारी डोज लेकर खेले पंत-विहारी, दर्द से झुकना भी था मुश्किल
वहीं बीसीसीआई के एक आधिकारिक सूत्र ने पीटीआई से बात करते हुए जानकारी दी है कि हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) का गाबा में होने वाले टेस्ट मैच तक फिट हो पाना मुश्किल है, इसी वजह से उन्हें 15 जनवरी से शुरू होने वाले इस टेस्ट मैच को लेकर आराम दिया गया है।
सिडनी टेस्ट के दौरान हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) ने 161 गेंदों का सामना करके 23 रनों की पारी खेली और अश्विन के साथ मलिकर नाबाद 63 रनों की साझेदारी कर मैच बचाने का काम किया। गौरतलब है कि भारतीय टीम के लिये सिडनी के मैदान पर खेला गया यह मैच चोटों से भरा हुआ था, जिसमें मैच से पहले केएल राहुल को चोट लगी, तो वहीं पर मैच के दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कोहनी में चोट लगी।
और पढ़ें: विराट अनुष्का के घर आई नन्ही परी, सोशल मीडिया पर लगी बधाइयों की झड़ी, जानें किसने क्या कहा
वहीं सीरीज के दूसरे मैच में वापसी करने वाले और इस मैच में भी अहम भूमिका निभाने वाले रविंद्र जडेजा के अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया है और वो भी ऑस्ट्रेलियाई सीरीज से बाहर हो गये हैं, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ पहले 2 मैच में भी नहीं खेल सकेंगे।