For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारतीय फैन्स के लिये खुशखबरी, फिटनेस टेस्ट में पास हुए रोहित शर्मा, टेस्ट सीरीज खेलने पहुंचेंगे ऑस्ट्रेलिया

IND vs AUS: Rohit Sharma Passes fitness test, to fly to Australia for last 2 Tests| वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगले हफ्ते से शुरू होने वाली बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम और उसके फैन्स के लिये बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा जो कि स्ट्रेन इंजरी से जूझ रहे थे वो शुक्रवार को हुए फिटनेस टेस्ट में पास हो गये हैं और अब प्राइवेट प्लेन से ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेलने के लिये जल्द से जल्द पहुंच सकते हैं। आईपीएल के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी से चोटिल होने वाला यह खिलाड़ी इस चोट के चलते टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया नहीं जा सका था और भारत लौटकर एनसीए में अपनी फिटनेस पर काम कर रहा था।

शुक्रवार को नेशनल क्रिकेट अकादमी के फिजियो की टीम ने रोहित का फिटनेस टेस्ट लिया और उनके पास होने के बाद रिपोर्ट बीसीसीआई को सौंप दी है। रोहित 19 नवंबर को बेंगलुरू स्थित एनसीए में पहुंचे थे जहां पर रिहैब में रहकर फिटनेस पर काम कर रहे थे।

और पढ़ें: AUS vs IND: कुंबले-द्रविड़ ने भारत को लेकर की भविष्यवाणी, बताया कंगारूओं के खिलाफ क्या रखें गेमप्लान

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए इस मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि रोहित शर्मा अब फिट हैं और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने को तैयार हैं।

उन्होंने कहा,' रोहित शर्मा फिटनेस टेस्ट में पास हो गये हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम से जुड़ने के लिये आगे की कार्रवाई बीसीसीआई और चयन समिति के फैसलों पर निर्भर होगी कि वह इस खिलाड़ी को कब और कैसे ऑस्ट्रेलिया भेजना चाहेंगे।'

और पढ़ें: AUS vs IND: गावस्कर ने बताया किस भारतीय गेंदबाज के पास है सबसे खतरनाक बाउंसर, पुकोवस्की को दी बचने की सलाह

गौरतलब है कि रोहित शर्मा को चयन समिति ने चोट के चलते ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शामिल नहीं किया था लेकिन जब उन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिये वापसी की तो चयन समिति टेस्ट टीम में रोहित को शामिल किया, हालांकि शर्त थी कि उन्हें फिटनेस टेस्ट पास करना होगा।

ऐसे में जब रोहित फिटनेस टेस्ट पास कर चुके हैं तो बीसीसीआई चाहेगी कि वो जल्द से जल्द टीम के साथ जुड़ने के लिये ऑस्ट्रेलिया पहुंचे ताकि 26 दिसंबर से होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में वह टीम के साथ जुड़ सकें। बीसीसीआई लगातार कोशिश कर रही है कि उन्हें 14 दिन का अनिवार्य क्वारंटीन से कुछ छूट मिल जाये, हालांकि ऐसा नहीं होता है तो उन्हें 12 तारीख तक ऑस्ट्रेलिया पहुंचना होगा। ऐसा नहीं हो पाने की स्थिति में रोहित सिर्फ 2 ही टेस्ट मैच खेल पायेंगे।

Story first published: Friday, December 11, 2020, 13:10 [IST]
Other articles published on Dec 11, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+