For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: सिडनी में पेनकिलर की भारी डोज लेकर खेले पंत-विहारी, दर्द से झुकना भी था मुश्किल

India vs Australia Sydney Test Rishabh Pant Hanuma Vihari scripts history while batting with heavy dosage of pain-killers: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) का तीसरा मैच सिडनी के मैदान पर खेला गया, जहां पर भारतीय टीम ने खिलाडियों की चोट के बावजूद शानदार खेल दिखाया और मैच के 5वें दिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का डटकर सामना किया और 131 ओवर तक बल्लेबाजी करके मैच को ड्रॉ कराने में कामयाब रहे। मैच खत्म होने के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने भारतीय टीम की तारीफ करते हुए कहा कि हम टूटे, फूटे, चोटिल हुए लेकिन इसके बावजूद खिलाड़ियों ने कैरेक्टर में कमी नहीं होने दी।

उल्लेखनीय है कि ऐसा बेहद कम देखने को मिलता है जब भारतीय टीम को चौथी पारी में 407 रनों का पीछा करना हो और 98 रन पर 2 विकेट खोने के बाद भारतीय टीम आखिरी दिन सिर्फ 3 विकेट खोये और टीम को लगभग जीत की दहलीज पर पहुंचा दे और ड्रॉ कराने में कामयाब रहे। रविवार को जब चौथे दिन का खेल खत्म हुआ तो भारतीय टीम ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाज महज 98 रन पर खो दिये थे, वहीं हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) का थंब इंजरी के चलते खेलना नामुमकिन नजर आ रहा था।

और पढ़ें: AUS vs IND: सिडनी में पंत को आउट करने के लिये स्मिथ ने की चीटिंग, सहवाग ने लताड़ा

वहीं ऋषभ पंत (Rishabh Pant) भी कोहनी में चोट की वजह से पिछले 2 दिनों से दर्द से जूझ रहे थे, इसके बावजूद जब पंत (Rishabh Pant) आखिरी दिन मैदान पर उतरे तो शायद ही किसी को अंदाजा हो कि वह कितने दर्द में थे। वहीं अश्विन के साथ मैच को ड्रॉ कराने के लिये नाबाद 62 रनों की साझेदारी करने वाले हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) भी मांसपेशियों में खिंचाव से जूझ रहे थे जिसकी वजह से दौड़ लगा पाने में नाकाम हो रहे थे।

हालांकि इतने दर्द के बावजूद जहां ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने 97 रनों की आतिशी पारी खेली और पुजारा के साथ 148 रनों की साझेदारी कर टीम को बचाने का काम किया तो वहीं हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) ने 161 गेंदों का सामना किया। इस दौरान कई बार गेंद उनके शरीर पर लगी लेकिन इसके बावजूद वह क्रीज पर टिके रहे। रिपोर्ट की मानें तो भारतीय टीम के इन दोनों खिलाड़ियों ने पेनकिलर्स की हेवी डोज ले रखी थी और टीम का सम्मान बचाने के लिये दर्द के बावजूद मैदान पर जमकर खेले।

और पढ़ें: विराट अनुष्का के घर आई नन्ही परी, सोशल मीडिया पर लगी बधाइयों की झड़ी, जानें किसने क्या कहा

आपको बता दें कि मैच के दौरान जब भी ड्रिंक ब्रेक हो रहा था या ड्रेसिंग रूम से कोई मैदान पर आ रहा था तो इन खिलाड़ियों के लिये पेनकिलर लेकर आ रहा था और वो उसी के सहारे मैदान पर टिके हुए थे। हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे विहारी (Hanuma Vihari) को मैच के बाद स्कैन के लिये ले जाया गया जहां पर उनकी स्थिति के बारे में पता चल सकेगा।

Story first published: Monday, January 11, 2021, 17:53 [IST]
Other articles published on Jan 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+