For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs NZ: ट्रेंट बोल्ट की जगह टीम में शामिल हुआ 35 साल का यह स्पिनर, जानें कैसा है रिकॉर्ड

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिये दौरे पर पहुंची न्यूजीलैंड की टीम ने पहले 2 मैच गंवाने के बाद तीसरे मैच की तैयारी शुरु कर दी है। पर्थ में खेले गये पहले मैच में जहां कीवी टीम को 296 रनों से हार का सामना करना पड़ा था वहीं मेलबर्न में खेले गये दूसरे मैच में उसे 247 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मेलबर्न में मैच गंवाने के साथ ही कीवी टीम को एक और बड़ा झटका लगा। तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट जो कि चोट से उबरकर इस मैच में वापसी कर रहे थे पैट कमिंस की बाउंसर पर एक बार फिर चोटिल हो गये और सीरीज से बाहर हो गये।

पर्थ के मैदान पर चौथे दिन के खेल दौरान ट्रेंट बोल्ट की अंगुली में चोट लगी और दायें हाथ में फ्रैक्चर की शिकायत हो गई। न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में होने वाले टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच के लिए चोटिल ट्रेंट बोल्ट के स्थान पर विल सोमरविले को टीम में शामिल किया है।

और पढ़ें: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लेकर दानिश कनेरिया का बड़ा खुलासा, कहा- फिक्सर को सारी टीम जानती थी

सोमरविले एक स्पिन गेंदबाज है जिन्होंने एक साल पहले अबु धाबी में पाकिस्तान के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने इसके बाद कीवी टीम के लिए दो टेस्ट मैच खेले हैं और कुल 14 विकेट अपने नाम किए हैं। न्यूजीलैंड की टीम ने तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की जगह एक स्पिन गेंदबाज को टीम में शमिल किया है, जिसका कारण सिडनी की पिच है जिस पर तीसरा टेस्ट मैच खेला जाना है।

टीम के कोच गैरी स्टीड ने कहा है कि सिडनी की परिस्थतियों को देखते हुए इस ऑफ स्पिनर को टीम में शामिल किया गया है।

और पढ़ें: Wisden ने जारी की टी20 टीम ऑफ डिकेड, विराट कोहली समेत 2 भारतीय शामिल, पाकिस्तान को फिर नहीं मिली जगह

उन्होंने कहा, 'इसमें कोई छुपी हुई बात नहीं है कि एससीजी की पिच स्पिनरों की मददगार होती है। सोमरविले अच्छी कद काठी वाले दाहिने हाथ के स्पिनर हैं, जो टीम में मौजूदा बाकी दो स्पिनरों से अलग चीज मुहैया कराएंगे।'

न्यूजीलैंड पहले ही दो मैच हार कर सीरीज गंवा चुकी है। तीसरा मैच तीन जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में शुरू होगा।

Story first published: Monday, December 30, 2019, 16:53 [IST]
Other articles published on Dec 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+