AUS vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने किया वनडे टीम का ऐलान, बाहर हुए रिचर्डसन
नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका दौरे पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया टीम इस समय 3 मैचों की टी20 और वनडे सीरीज खेलने पहुंची है जिसके बाद उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलने जाना है। बुधवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली 14 सदस्यीय वनडे टीम का ऐलान किया है। ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड के चयनकर्ताओं ने साउथ अफ्रीका दौरे पर पहुंची कंगारू टीम में कोई बदलाव न करते हुए इसी टीम को कीवी दौरे के लिये चुन लिया है।
हालांकि टीम में बदलाव के रूप में झाए रिचर्डसन को टीम से बाहर कर दिया गया है। वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 टीम का हिस्सा थे लेकिन चोट के चलते बाहर हो गये हैं। बोर्ड ने उन्हें वापस बुलाने की बजाय वनडे टीम के साथ ही रहने को कहा है।
और पढ़ें: IND vs NZ: रवि शास्त्री ने बताया, कैसे सदी की सबसे महान टीम बनेगी 'विराट सेना'
रिचर्डसन ने पिछले 11 महीनों से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम नहीं रखा था और उसके बाद वह साउथ अफ्रीका दौरे पर कंगारू टीम में जगह बनाने में सफल हुए। उन्हें पिछले साल मार्च में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई सीरीज में कंधे में चोट लगी थी।
टीम के मुख्य चयनकर्ता ट्रेवर होंस ने कहा, 'झाए अच्छा कर रहे हैं, जैसा हमने बिग बैश में देखा। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में वापस आए थे और टीम में जगह बनाने के लिए मेहनत कर रहे थे।'
और पढ़ें: IND vs NZ: 6 कारण जिनकी वजह से दूसरा टेस्ट भी हार सकती है 'विराट सेना', मुश्किल है जीत
उन्होंने कहा, 'हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे पास प्रतिभाशाली तेज गेंदबाजों का एक पूल है। झाए ने कड़ी मेहनत के बाद यह जगह हासिल की है। उन्हें दक्षिण अफ्रीका में रखने से हमें एक विकल्प मिलेगा।'
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 29 फरवरी से हो रहा है, जिसके खत्म होने के बाद कंगारू टीम 13 मार्च से न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने पहुंचेगी।
और पढ़ें: IND vs NZ: पुजारा के डिफेंस पर कोहली ने उठाया सवाल, पर खुद भी रहे डिफेंसिव, ऐसा है आंकड़ा
ऑस्ट्रेलियाई टीम : एरॉन फिंच (कप्तान), एश्टन अगर, एलेक्स कैरी (उपकप्तान), पैट कमिंस (उपकप्तान), जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशैन, मिशेल मार्श, केन रिचर्डसन, डी आर्सी शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम जाम्पा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
