IND vs NZ: रवि शास्त्री ने बताया, कैसे सदी की सबसे महान टीम बनेगी 'विराट सेना'
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंची भारतीय टीम को भले ही कीवी टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज में संघर्ष करती नजर आ रही है लेकिन आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के प्वाइंटस टेबल में वह अभी भी पहले नंबर पर काबिज है। वेलिंगटन पर खेले गये मैच में भारत को हराने के बाद इस प्वाइंटस टेबल में न्यूजीलैंड के 120 प्वाइंटस हो गये हैं जबकि विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया 360 प्वाइंटस के साथ पहले पायदान पर काबिज है।
और पढ़ें: IND vs NZ: 6 कारण जिनकी वजह से दूसरा टेस्ट भी हार सकती है 'विराट सेना', मुश्किल है जीत
इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने के लिये भारतीय टीम को कम से कम 100 अंकों की और जरूरत है तो ऐसे में भारतीय क्राइस्टचर्च में जीत हासिल कर कम से कम 60 अंक अपने खाते में जोड़ना चाहेगी। इस बीच भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने बताया कि कैसे विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम सदी की सबसे महानतम टीम बन सकती है।
और पढ़ें: IND vs NZ: क्या दोस्ती के चक्कर में हार रही है टीम इंडिया, मोहम्मद कैफ ने कोहली पर कसा तंज

विराट सेना के नाम नहीं है कोई भी आईसीसी टूर्नामेंट
भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने विराट सेना की तारीफ करते हुए कहा कि यह टीम हर मायने में शानदार है, इसने न सिर्फ घर पर बल्कि घर के बाहर भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हालांकि इस शानदार टीम के पास आईसीसी की एक ट्रॉफी का न होना इसकी बहुत बड़ी कमी को दर्शाता है।
शास्त्री ने कहा, 'अगर इस टीम के पास किसी चीज की कमही है तो वह आईसीसी खिताब जीतना है।'

ऐसा करके विराट सेना बन जायेगी सदी की महानतम टीम
रवि शास्त्री ने कहा कि भारतीय टीम के पास इस कमी को दूर करने के 3 मौके है और अगर वह ऐसा करने में कामयाब हो जाती है तो वह सदी की महानतम टीमों में शामिल हो जायेगी।
कोच ने कहा, ' विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम के पास इसे हासिल करने के तीन मौके हैं। आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप और 2 टी20 वर्ल्ड कप (2020-2021), अगर टीम इन तीनों खिताबों में से एक भी हासिल करने में कामयाब हो जाती है तो उसकी गिनती सदी की सर्वश्रेष्ठ टीमों में होगी। इसकी तुलना 1980 के दशक की वेस्ट इंडीज और नई सदी की ऑस्ट्रेलिया से की जाएगी। ऐसी टीम जिसने हर जगह का दौरा किया, हर जगह जीत हासिल की और फिर सबसे बड़ी ट्रॉफी भी हासिल की।'

शास्त्री ने दिया विराट सेना को सफलता का मंत्र
भारतीय टीम कोच रवि शास्त्री मौजूदा पीढ़ी के लिए सोशल मीडिया पर एक शानदार मीम कैरेक्टर हैं लेकिन बावजूद इन सबके बावजूद इस महान ऑलराउंडर खिलाड़ी का व्यक्तिव सबसे अलग है। रवि शास्त्री ने इस मसले पर बात करते हुए कहा कि मेरे जीवन का एक ही मंत्र है- जीटीयू- गिरे भी तो टांग ऊपर।
शास्त्री ने कहा,' मेरा मानना है कि आपको अपनी मजबूती पर काम करना चाहिये न कि विपक्षी टीम की कमजोरी पर। कई टीमें विपक्षी टीम की ताकत पर सोचती रहती हैं। मैंने पहले भी कई टीमें देखी हैं जो सामने वाली टीम को अपनी सोच पर हावी होने देती थीं। टीमें सोचती थीं, ओह, इसका नाम माइकल होल्डिंग है, इनका नाम इमरान खान है। हम जानते हैं कि वे महान खिलाड़ी हैं। लेकिन आपको अपनी क्षमताओं पर यकीन करना चाहिए और उनका सामना करना चाहिए।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
