For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 WC का दूसरा फाइनलिस्ट बनेगा पाकिस्तान, ब्रायन लारा ने बताया क्यों तय है बाबर आजम की जीत

T20 World Cup
Photo Credit: Twitter/T20WorldCup

नई दिल्ली। यूएई में खेले जा रहा टी20 विश्वकप 2021 अपने आखिरी चरण की ओर है, जिसमें खिताब की रेस में अब 3 टीमें ही बची रह गई हैं। 5 साल बाद टी20 क्रिकेट की नई चैम्पियन टीम का चयन करने के लिये आईसीसी की ओर से इस मल्टी नेशन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसके पहले सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड को 5 विकेट से मात देकर फाइनल में जगह बना ली है। टी20 विश्वकप के इतिहास में यह पहली बार है जब न्यूजीलैंड की टीम फाइनल में पहुंची है। वहीं अगर दूसरे सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान को मात देकर फाइनल में प्रवेश कर जाती है तो फैन्स को इस प्रारूप में एक नया चैम्पियन मिलेगा।

और पढ़ें: ENG vs NZ: न्यूजीलैंड ने तोड़ा इंग्लैंड से हार का सिलसिला, 5 विकेट से जीत कर पहली बार फाइनल में बनायी जगह

टी20 विश्वकप 2021 का दूसरा सेमीफाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दुबई के मैदान पर खेला जायेगा, जिसमें दोनों टीमें जीत हासिल कर खिताब की ओर कदम बढ़ाना चाहेंगी। इस बीच वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने मैच से विजेता की भविष्यवाणी की और पाकिस्तान को खिताबी विजेता करार देते हुए बताया कि क्यों कंगारू टीम के लिये पाकिस्तान को हराना नामुमकिन होगा।

और पढ़ें: IND vs NZ: 5 खिलाड़ी जिन्हें मिलनी चाहिये थी भारतीय टीम में जगह, लगातार कर रहे हैं शानदार प्रदर्शन

आखिर क्यों दूसरा सेमीफाइनल जीतेगी पाकिस्तान

आखिर क्यों दूसरा सेमीफाइनल जीतेगी पाकिस्तान

बाबर आजम की टीम ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में पहुंची है, जबकि एरॉन फिंच की कंगारू टीम ने लीग स्टेज खत्म होने तक अपनी गुम लय को वापस हासिल कर जीत की प्रबल दावेदारी पेश कर दी है। ऐसे में मैच से पहले क्रिकेट विशेषज्ञों की ओर से भविष्यवाणी का दौर शुरू हो चुका है जिसमें पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डैमियन मार्टिन ने अपनी टीम को विजेता बताया तो वहीं पर ब्रायन लारा का मानना है कि पाकिस्तान की टीम ने अपना होमवर्क अच्छे से किया है जिसके चलते उन्हें जीत मिलनी तय है। लारा ने आपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट करते हुए पाकिस्तान के विजेता बनने के पीछे का कारण भी बताया।

अपने ट्वीट में ब्रायन लारा ने कहा,'ऑस्ट्रेलिया काफी खतरनाक टीम है और उनके पास एक ऐसी मजबूत टीम है जो किसी भी टीम को पानी पिला सकती है और अपने दिन पर मैच में धूल चटा सकती है। लेकिन पाकिस्तान की टीम ने इस टूर्नामेंट में अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी की बादशाहत दिखायी है और साबित किया है कि वो ऑस्ट्रेलिया को इस सेमीफाइनल में एकतरफा मात देते हुए फाइनल में प्रवेश कर जायेंगे। मेरी भविष्यवाणी है कि पाकिस्तान की टीम यह सेमीफाइनल जीतेगी।'

मैच से पहले पाकिस्तान खेमे में खलबली

मैच से पहले पाकिस्तान खेमे में खलबली

जहां एक ओर ब्रायन लारा पाकिस्तान की टीम के विजेता बनने की भविष्यवाणी कर रहे हैं तो वहीं पर दुबई में खेले जाने वाले इस अहम मैच से पहले पाकिस्तानी टीम के खेमे में खलबली मची हुई है। ऑस्ट्रेलियाई फैन्स को यह जानकर काफी खुशी होने वाली है कि मोहम्मद रिजवान और शोएब मलिक माइल्ड फ्लू का शिकार हो गये हैं और उनके दूसरे सेमीफाइनल में उपलब्ध रहने पर अभी भी आशंका बनी हुई है। जहां मोहम्मद रिजवान ने बाबर आजम के साथ मिलकर इस टूर्नामेंट में कई शानदार पारियां खेली और भारत-न्यूजीलैंड जैसी टीमों के खिलाफ जीत हासिल करने में मदद की तो वहीं पर यह शोएब मलिक ही थे जिन्होंने नामिबिया, अफगानिस्तान और स्कॉटलैंड जैसी टीमों के खिलाफ आतिशी पारी खेलकर मध्यक्रम को मजबूत किया। ऐसे में अगर यह खिलाड़ी सेमीफाइनल नहीं खेल पाते हैं तो पाकिस्तान को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

दुनिया को मिल सकता है नया टी20 चैम्पियन

दुनिया को मिल सकता है नया टी20 चैम्पियन

उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड की टीम ने साल 2007 से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में अब तक एक बार भी फाइनल मैच नहीं खेला है और अब तक अपने पहले खिताब का इंतजार कर रही हैं तो वहीं पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने साल 2010 में पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में जीत हासिल कर अपना पहला फाइनल खेला था लेकिन जीत हासिल नहीं कर पायी थी।। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई टीम के सामने पाकिस्तान की चुनौती है जिसने यूएई में खेले जा रहे अब तक के टूर्नामेंट में डोमिनेट करते हुए जीत हासिल की है। सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली सभी टीमों को कम से कम एक हार का सामना करना पड़ा था जबकि पाकिस्तान इकलौती ऐसी टीम रही जिसने सभी मैचों में जीत हासिल की। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों की बात करें तो इंग्लैंड और पाकिस्तान ने एक-एक बार पहले भी यह ट्रॉफी अपने नाम की है जबकि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने अब तक एक बार भी खिताब नहीं जीता है।

Story first published: Thursday, November 11, 2021, 19:10 [IST]
Other articles published on Nov 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+