For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENG vs NZ: न्यूजीलैंड ने तोड़ा इंग्लैंड से हार का सिलसिला, 5 विकेट से जीत कर पहली बार फाइनल में बनायी जगह

T20 World Cup
Photo Credit: Twitter/T20WorldCup

नई दिल्ली। यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप का पहला सेमीफाइनल मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच अबुधाबी के मैदान पर खेला गया जहां पर कीवी टीम ने आईसीसी के नॉकआउट मैचों में इंग्लैंड की टीम का दबदबा खत्म करते हुए अपने पहले आईसीसी टी20 विश्वकप फाइनल में जगह बना ली है। न्यूजीलैंड की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर्स में 4 विकेट खोकर 166 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में कीवी टीम ने 5 विकेट खोकर अबुधाबी के मैदान के इतिहास के सबसे बड़े स्कोर को चेज कर इतिहास रच दिया और इंग्लैंड के हाथों नॉकआउट मैचों में हार के सिलसिले को तोड़ दिया।

और पढ़ें: IND vs NZ: 5 खिलाड़ी जिन्हें मिलनी चाहिये थी भारतीय टीम में जगह, लगातार कर रहे हैं शानदार प्रदर्शन

इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने टी20 विश्वकप के इतिहास में पहली बार फाइनल में जगह बना ली है और अब दुबई में दूसरे फाइनलिस्ट का इंतजार करेगी। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम अबुधाबी के मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर हासिल करने वाली टीम बन गई है।

और पढ़ें: 'भारतीय जर्सी में खेलने का सपना हुआ पूरा', पहली बार चयन होने पर जानें क्या बोले आवेश खान

कीवी टीम ने तोड़ा नॉकआउट मैचों में इंग्लैंड से हार का सिलसिला

कीवी टीम ने तोड़ा नॉकआउट मैचों में इंग्लैंड से हार का सिलसिला

न्यूजीलैंड के लिये 2016 में खेले गये टी20 विश्वकप सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम ने ही उसे हराकर खिताब की रेस से बाहर किया था जबकि 2019 वनडे विश्वकप के फाइनल को शायद ही कोई भूल सकता है। हालांकि बाउंड्री काउंट के नियम के तहत इंग्लैंड की टीम ने यहां पर भी न्यूजीलैंड को उसके पहले वनडे विश्वकप से दूर कर दिया था। ऐसे में जब अबुधाबी के मैदान पर दोनों टीमों के बीच का मुकाबला तय हुआ तो फैन्स को पूरी उम्मीद थी कि उन्हें 2019 विश्वकप का एक्शन रिप्ले देखने को मिलेगा।

इस मैच की बात करें तो कीवी गेंदबाजों ने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन मोइन अली (51) और डेविड मलान (41) की आतिशी पारियों के दम पर 166 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। जिसके जवाब में रनों का पीछा करते हुए 16 ओवर्स तक कीवी टीम पर इंग्लैंड हावी नजर आ रही थी लेकिन आखिरी के कुछ ओवर्स में जिम्मी नीशम और डैरिल मिचेल ने शानदार प्रदर्शन कर मैच को पूरी तरह से पलट दिया और 19 ओवर्स में ही न्यूजीलैंड की टीम 5 विकेट से मैच जीत गई।

16 ओवर्स तक इंग्लैंड की टीम थी आगे

16 ओवर्स तक इंग्लैंड की टीम थी आगे

167 रनों का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और पहले ही ओवर में क्रिस वोक्स ने मार्टिन गप्टिल (4) का विकेट चटका दिया। वहीं तीसरे ओवर में कप्तान केन विलियमसन भी आदिल राशिद को कैच थमाकर क्रिस वोक्स का शिकार हो गये। पावरप्ले में अपने दो अहम विकेट खो देने के बाद सलामी बल्लेबाज डैरिल मिचेल (नाबाद 72) और डेवोन कॉन्वे (46) ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिये 82 रनों की साझेदारी कर डाली। हालांकि इस दौरान रनों बनाने की गति काफी धीमी हो गई, जिसके बाद लिविंगस्टोन ने कॉन्वे को स्टंप करा कीवी टीम को और दबाव में ला दिया। नतीजन न्यूजीलैंड की टीम 16 ओवर्स में 110 रन ही बना पायी और कीवी टीम को जीत के लिये 4 ओवर्स में 57 रनों की दरकार थी।

कीवी टीम के लिये इस ओवर ने बदला मैच का रुख

कीवी टीम के लिये इस ओवर ने बदला मैच का रुख

16 ओवर तक कीवी टीम कुछ खास रन नहीं बना पायी थी और जीत की दरकार के लिये रन गति करीब 15 रन प्रति ओवर पहुंच गई थी। मोर्गन ने इसे देखते हुए क्रिस जॉर्डन को 17वां ओवर दिया लेकिन यह ओवर मैच के लिये टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। क्रिस जॉर्डन के इस ओवर में जेम्स नीशम ने रन बनाने का जिम्मा लिया और 2 छक्के एक चौके की मदद से 23 रन बना डाले। इस ओवर ने कीवी टीम के लिये मोमेंटम बदल दिया और उसने 18वें ओवर 14 और 19वें ओवर में 20 रन बनाकर मैच को एक ओवर पहले ही जीत लिया। जेम्स नीशम ने महज 11 गेंदों का सामना कर 27 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने एक चौका और 3 छक्का लगाकर मैच का रुख बदल दिया। वहीं पर सलामी बल्लेबाज डैरिल मिचेल ने 47 गेंदों का सामना कर 4 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 72 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाकर पहली बार फाइनल में पहुंचा दिया।

Story first published: Wednesday, November 10, 2021, 23:27 [IST]
Other articles published on Nov 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+