T20 WC: पहले ही मैच में बुरी तरह फ्लॉप हुई साउथ अफ्रीकी टीम, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने हुई ढेर

T20 World Cup
Photo Credit: Twitter/T20WorldCup

नई दिल्ली। यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप में शनिवार से सुपर 12 स्टेज की शुरुआत हो गई है, जिसका पहला मैच अबुधाबी के मैदान पर साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच खेला जा रहा है। टी20 विश्वकप में असल टूर्नामेंट की शुरुआत इस मैच के साथ हुई, हालांकि साउथ अफ्रीकी टीम के बल्लेबाजों ने पहले ही मैच में काफी निराश किया और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। अबुधाबी के मैदान पर खेले गये इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और दक्षिण अफ्रीकी टीम को बल्लेबाजी के लिये बुलाया। कप्तान एरॉन फिंच का यह फैसला उनके गेंदबाजों ने बिल्कुल सही साबित किया और पावरप्ले के अंदर 3 विकेट हासिल कर टीम को बैकफुट पर धकेल दिया।

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शानदार गेंदबाजी की और साउथ अफ्रीका की टीम को निर्धारित 20 ओवर्स में 118 रन पर रोक दिया। टी20 विश्वकप में साउथ अफ्रीकी टीम की ओर से बनाया गया यह दूसरा सबसे न्यूनतम स्कोर है। साउथ अफ्रीकी टीम के लिये कप्तान टेंबा बावुमा (12) और क्विंटन डिकॉक (7) ने पारी का आगाज किया और पहले ही ओवर में 11 रन बटोर लिये, जिसके बाद लगा कि शायद उनकी टीम एक बड़ा स्कोर खड़ा करती नजर आयेगी, हालांकि फिंच ने दूसरे ही ओवर में ग्लेन मैक्सवेल को बुलाया और उन्होंने बावुमा को बोल्ड पर अपनी टीम को पहली सफलता दिलायी।

और पढ़ें: 'उनकी टीम में हर खिलाड़ी है विस्फोटक बल्लेबाज', रैना ने बताया WC में किन 3 टीमों से भारत को बचकर होगा रहना

बावुमा के आउट होने के बाद वॉर्म अप मैच में शतक लगाने वाले रसि वैन डरदुसैं (2) बल्लेबाजी करने आये लेकिन जोश हेजलवुड ने उन्हें मैथ्यू वेड के हाथों कैच कराकर वापस भेज दिया। टीम अभी दो बड़े बल्लेबाजों के विकेट से उभरी नहीं पायी थी कि हेजलवुड की गेंद पर डिकॉक प्लेडॉन होकर बोल्ड हो गये और साउथ अफ्रीका ने अपना तीसरा विकेट खो दिया। हेनरिच क्लासेन (13) ने एडेन मार्करम (40) के साथ चौथे विकेट के लिये 23 रनों की साझेदारी की लेकिन पैट कमिंस ने क्लासेन को स्मिथ के हाथों कैच कराकर चौथा झटका दिया।

एडेन मार्करम (40) ने एक बार फिर से पारी को संभालते हुए डेविड मिलर (16) के साथ पांचवे विकेट के लिये 34 रन जोड़े लेकिन एडम जंपा ने एक ही ओवर में 2 विकेट लेकर मैच को पूरी तरह पलट दिया और फिर साउथ अफ्रीकी टीम वापसी नहीं कर सकी। जंपा ने पहले मिलर को एलबीडब्लयू किया तो वहीं पर प्रट्रियस को वेड के हाथों कैच कराया। अगले ही ओवर में केशव महाराज खाता नहीं खोल सके और रन आउट होकर वापस लौटे।

और पढ़ें: लहिरू-हसरंगा के सामने पस्त हुई नीदरलैंडस, नाम किया टी20 विश्वकप का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

एडेन मार्करम ने 36 गेंदों में 3 चौके और एक छक्का लगाकर 40 रनों की अहम पारी जरूर खेली लेकिन मिचेल स्टार्क ने उन्हें ग्लेन मैक्सवेल के हाथों कैच कराकर साउथ अफ्रीकी टीम को 8वां झटका दिया। कगिसो रबाडा (19) और एनरिच नॉर्खिया (2) ने 9वें विकेट के लिये 17 रनों की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 100 रन के पार पहुंचाया लेकिन स्टार्क ने नॉर्खिया का विकेट लेकर फिर से साझेदारी को तोड़ दिया। रबाडा की पारी के चलते साउथ अफ्रीका की टीम निर्धारित 20 ओवर्स में 9 विकेट खोकर 118 रनों का ही स्कोर खड़ा कर सकी। ऑस्ट्रेलिया के लिये मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट चटकाये तो मैक्सवेल और कमिंस के खाते में एक-एक विकेट आया।

Story first published: Saturday, October 23, 2021, 17:14 [IST]
Other articles published on Oct 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+