For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

WTC फाइनल में भारत को विजेता बताने पर टिम पेन ने मांगी माफी, जमकर की कीवी टीम की तारीफ

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गये टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल मैच में कीवी टीम ने विराट सेना को 8 विकेट से हराया और 144 साल के टेस्ट इतिहास की पहली चैम्पियन टीम बन गई है। इस मैच से पहले कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपनी अपनी टीम के विजेता का चयन करते हुए भविष्यवाणी की थी कि कौन सी टीम टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच खेलेगी। ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान टिम पेन ने भी फाइनल मैच से पहले भारत को खिताब का मुख्य दावेदार बताते हुए भविष्यवाणी की थी कि अगर इस मैच में विराट सेना अपने बेस्ट के आस-पास भी प्रदर्शन करती है तो न्यूजीलैंड को आसानी से हरा देगी।

हालांकि अब इस खिलाड़ी को अपने इस बयान को लेकर माफी मांगनी पड़ी है। टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में कीवी टीम के विजेता बनने के बाद फैन्स ने सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन को ट्रोल करना शुरू कर दिया जिसके बाद टिम पेन ने माफी मांगी है।

और पढ़ें: Archery विश्व कप में दीपिका ने लगाई गोल्ड मेडल की हैट्रिक, फिर बनी दुनिया की नंबर 1 तीरंदाज

न्यूजटॉक जीबी से बात करते हुए पेन ने कहा,'हम सबसे कहीं न कहां गलती हुई है। मैंने भी कीवी फैन्स को थोड़ा सा नाराज करने का काम किया तो मैंने सोचा कि मैं भी सामने आकर सफाई दे दूं। मेरा मानना है कि कीवी टीम ने बेहतरीन खेल दिखाने का काम किया और ऐसा शानदार मैच देखना हमेशा से ही बेहतरीन होता है। मैं तस्मानिया से हूं जो कि काफी छोटा राज्य है तो हम जानते हैं कि अपने से ज्यादा दमदार विरोधी को धूल चटाना कैसा होता है। मैं इस कारण उनकी इज्जत करता हूं कि उन्होंने यह काम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर करके दिखाया।'

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड की टीम ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत को पहली पारी में 217 और दूसरी पारी में 170 रन पर समेटने का काम किया। काइल जैमिसन ने पहली पारी में 5 विकेट चटकाये तो वहीं पर भारतीय कप्तान विराट कोहली को दोनों पारियों में आउट करने का काम किया।

और पढ़ें: बायोबबल तोड़ने का वीडियो हुआ वायरल तो खिलाड़ियों पर गिरी गाज, भारत-श्रीलंका सीरीज से भी हुए बाहर

आपको बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम ने साल 2000 के बाद पहली बार खिताब जीतने का काम किया और 21 साल से चले आ रहे खिताब के सूखे को मिटाने का काम किया। न्यूजीलैंड की टीम ने साल 2000 में भारत को ही हराकर ही चैम्पियन्स ट्रॉफी का खिताब जीता था और 21 साल बाद फिर से फाइनल मैच में भारत को हराकर खिताब जीतने का काम किया।

Story first published: Monday, June 28, 2021, 19:10 [IST]
Other articles published on Jun 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+