For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मां बनी ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज मेगन शूट, उनकी पत्नी ने दिया बेटी को जन्म

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज मेगन शूट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पैरेंटस बनने की जानकारी दी है। मेगन शूट और उनकी पत्नी जेस होल्योके अपने पहले बच्चे के जन्म का इंतजार कर रही थी और अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से उन्होंने अपने फैन्स को इसी की खुशखबरी दी और बताया कि 17 अगस्त को उनके घर में नये मेहमान का जन्म हुआ है। मेगन शूट ने अपनी बेटी के नाम का भी ऐलान किया और बताया कि उसका नाम राइली लुईस शूट रखा गया है और बताया कि 17 अगस्त की रात को करीब 10 बजे जन्म हुआ।

अपनी बेटी के जन्म से खुश मेगन शूट ने न सिर्फ अपनी बेटी के जन्म का समय बताया बल्कि उसका वजन और जन्म का समय भी बताया। उल्लेखनीय है कि मेगन शूट ने अपने लंबे समय से चली आ रही पार्टनर जेस होल्यॉके ने 2019 में शादी की और मई 2021 में उन्होंने अपने पार्टनर के प्रेग्नेंट होने की सूचना दी थी। कुछ समय बाद ही उन्होंने अपनी पत्नी के साथ प्रेग्नेंसी की कई तस्वीरें शेयर की और अपने फैन्स को ताजा परिस्थितियों से अवगत कराया।

और पढ़ें: अमेरिका से क्रिकेट खेलने के लिये एक और भारतीय खिलाड़ी ने 30 की उम्र में लिया संन्यास, कोहली-पंत के हैं साथी

प्रक्रिया के बारे में आगे जानकारी देते हुए शूट ने कहा कि बेबी का जन्म आपातकाल में सी सेक्शन के जरिये हुआ। इस दौरान उन्होंने अपनी पार्टनर की तारीफ करते हुए कहा कि वो आने वाले दिनों में कितनी शानदार मां का रोल अदा करती नजर आयेंगी। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने कहा कि उनके जीवन में दो खूबसूरत लड़कियों के आने से वह काफी खुश महसूस कर रही हैं।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा,'राइली लुइस शूट- 17/08/21 को रात 10:09 pm, 28 हफ्ते 6 दिन, 858 ग्राम।' वहीं अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा,'हमारे जीवन के इस छोटे से जादू का जन्म आपातकाल में सी सेक्शन से हुआ। पिछले 24 हफ्तों में हमें बताया गया था कि कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है और पिछले 5 हफ्ते से हम अपना बैग पैक कर के तैयार बैठे हैं। मैं इस बारे में सोच रही हूं कि हम कितना आगे जा सकते हैं।'

और पढ़ें: आखिर किस बात के चलते लॉर्डस में अचानक बदल गई भारतीय टीम की शैली, कोच श्रीधर ने किया खुलासा

शूट ने कहा कि मैं काफी भाग्यशाली हूं कि मेरे जीवन दो बेहद खूबसूरत लड़कियों का आगमन हुआ है। गौरतलब है कि शूट ने कुछ दिन पहले ही अपनी पार्टनर के साथ हाइकिंग की तस्वीरें शेयर की थी जहां पर साथ घूमने गई थी और इसी दौरान उन्होंने अपनी पत्नी के प्रेगनेंट होने की भी जानकारी दी थी। इस दौरान उन्होंने जंगल की कई खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की थी।

Story first published: Saturday, August 21, 2021, 18:20 [IST]
Other articles published on Aug 21, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+