अब फिर से संभाल सकते हैं स्टीव स्मिथ टीम की कमान, खत्म हुआ 2 साल का बैन
नई दिल्ली। दुनिया भर में कोरोना वायरस की वजह से फैले कोहराम के बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ के लिये खुशखबरी आई है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2017 में खेली गई टेस्ट सीरीज में बॉल टैंपरिंग विवाद के बाद स्टीव स्मिथ पर एक साल का बैन और 2 साल के लिये कप्तानी पर बैन लगा दिया गया था। स्टीव स्मिथ की कप्तानी पर लगा 2 साल का यह बैन रविवार को समाप्त हो गया, जिसके बाद वह एक बार फिर से ऑस्ट्रेलियाई टीम का कमान संभाल सकते हैं। हालांकि कोरोना वायरस के चलते अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इस समय पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है और इसके फिर से शुरु होने पर अनिश्चितता के बादल छाये हुए हैं।
और पढ़ें: ब्रैड हॉग ने बताया World ODI XI का किसे चुनेंगे कप्तान, कोहली नहीं इस खिलाड़ी को सौंपेंगे कमान
वहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया फिलहाल अपने नेतृत्व में कोई बदलाव करने के मूड में नहीं लग रहा। सीमित ओवर्स में एरॉन फिंच टीम की कमान संभाले हुए हैं जबकि टेस्ट प्रारूप में टिम पेन के नेतृत्व में कंगारू टीम हर रोज आगे बढ़ रही है। हालांकि बैन समाप्त होने की वजह से अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम को जरूरत पड़ती है तो स्टीव स्मिथ एक बार फिर से टीम की कमान संभाल सकते हैं।
चैनल नाइन टीवी से बात करते हुए स्टीव स्मिथ ने कहा कि वह इन दिनों मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहने के लिये अपना बेस्ट कर रहे हैं। इसके लिये वह घर में बने जिम में प्रैक्टिस कर रहे हैं और गिटार भी बजा रहे हैं।
और पढ़ें: वसीम जाफर ने धोनी की कप्तानी में चुनी अपनी ऑल टाइम IPL टीम, वॉर्नर-डिविलियर्स को जगह नहीं
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के चलते ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच की वनडे सीरीज को बीच में ही रद्द करना पड़ा, जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को इंडियन प्रीमियर लीग में भाग लेने के लिये भारत आना था। हालांकि अभी भी इस लीग के आयोजन पर संकट के बादल छाये हुए हैं।
और पढ़ें: यह हैं भारतीय टीम के 3 खिलाड़ी जो बन सकते थे महान कप्तान पर नही मिला मौका
आईपीएल के आयोजन को लेकर स्टीव स्मिथ ने कहा, 'इस समय ऐसा बिलकुल नहीं लग रहा है कि आईपीएल आयोजित होगा। मुझे लगता है कि अगले कुछ दिनों में कुछ बैठकें होंगी। लेकिन मैं शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने की कोशिश कर रहा हूं। अगर यह होती है तो अच्छा है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
