Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

BAN vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ बांग्लादेश ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, वापस लौटा दिग्गज खिलाड़ी

नई दिल्ली। बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले एक टेस्ट मैच के लिये बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम का ऐलान करते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम को टेस्ट टीम में वापस शामिल किया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने रविवार को इसकी घोषणा करते हुए बताया कि तस्कीन अहमद को भी 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। तस्कीन अहमद की टीम में लगभग 3 साल बाद वापसी हो रही है।

तस्कीन अहमद ने अपना आखिरी टेस्ट मैच बांग्लादेश के लिये साल 2017 में खेला था। वहीं टेस्ट टीम के उपकप्तान महमदुल्लाह को जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम से आराम दिया गया है, उनकी जगह ही मुश्फिकुर की वापसी हुई है।

मुश्फिकुर रहीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से सुरक्षा कारणों का हवाला देकर दौरे से खुद को अलग कर लिया था।

और पढ़ें: रोहित शर्मा ने खोला राज, बताया- क्या है क्रिकेट में डेब्यू करने की सही उम्र

बांग्लादेश को 22 से 26 फरवरी तक ढाका में होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए जिम्बाब्वे टीम की मेजबानी करनी है। इस मैच में क्रेग इर्विन जिम्बाब्वे टीम की कप्तानी संभालेंगे। वह नियमित कप्तान सीन विलियम्स की जगह कप्तानी करेंगे। विलियम्स अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए परिवार के साथ होंगे।

दोनों टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच के बाद एक, तीन और छह मार्च को तीन वनडे जबकि नौ और 11 मार्च को दो टी-20 मैच खेले जाएंगे।

और पढ़ें: IND vs NZ: वेलिंगटन टेस्ट से पहले भारत के लिये खुशखबरी, फॉर्म में लौटे मयंक अग्रवाल

बांग्लादेश टीम : मोमिनुल हक (कप्तान), तमीम इकबाल, सैफ हसन, नजमुल हुसैन, मुश्फिकुर रहीम, मोहम्मद मिथुन, लिंटन दास, तैजुल इस्लाम, अबू जायेद, नईम हसन, इबादत हुसैन, तस्कीन अहमद, मेहदी हसन, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद और यासिर अली।

Story first published: Monday, February 17, 2020, 10:40 [IST]
Other articles published on Feb 17, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+