Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रोहित शर्मा ने खोला राज, बताया- क्या है क्रिकेट में डेब्यू करने की सही उम्र

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी द्विपक्षीय सीरीज में चोट की वजह से बीच दौरे से बाहर हो जाने के बाद रोहित शर्मा आजकल नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैब में फिटनेस ठीक करने में लगे हैं। टी20 सीरीज के आखिरी मैच में रोहित शर्मा के कंधे में चोट लग गई थी जिसकी वजह से न तो वह वनडे सीरीज खेल पाये और न ही टी20 सीरीज खेल पायेंगे। भारत वापस आने के बाद रोहित शर्मा इन दिनों परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।

और पढ़ें: IND vs NZ: मयंक अग्रवाल का खुलासा, बताया- कैसे विराट कोहली की वजह से पूरा हुआ दोहरा शतक

हाल ही में वह एक चैट शो में शामिल हुए थे जहां पर उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि किसी भी खेल में शामिल होने की सही उम्र क्या है।

और पढ़ें: IND vs NZ: वेलिंगटन टेस्ट से पहले भारत के लिये खुशखबरी, फॉर्म में लौटे मयंक अग्रवाल

किसी भी खेल में शामिल होने की सही उम्र क्या है?

किसी भी खेल में शामिल होने की सही उम्र क्या है?

इलाज के लिये भारत वापस आये रोहित शर्मा पिछले दिनों एक चैट शो में शामिल हुए थे, जहां पर उनसे पूछा गया कि किसी खेल में शामिल होने की सही उम्र क्या है?

सवाल के जवाब देते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी के लिये एक सपने या जुनून को साकार करने की कोई उम्र नहीं होती। हमें अपने सपनों को कभी नहीं छोड़ना चाहिए।

रोहित ने इस खिलाड़ी को बताया आदर्श

रोहित ने इस खिलाड़ी को बताया आदर्श

भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने जवाब के समर्थन में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज माइकल हसी का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने 30 साल उम्र में अपने देश के लिये डेब्यू किया। वह अपने देश के लिये महज 6-7 साल क्रिकेट खेले लेकिन मिस्टर क्रिकेटर के नाम से मशहूर हुए।

उन्होंने कहा,'हसी ने 30 साल की उम्र में डेब्यू किया था। वह 6-7 साल खेले और मिस्टर क्रिकेटर कहे गए। हम उनसे बहुत कुछ सीख सकते हैं। किसी भी खेल को शुरू करने की कोई उम्र नहीं होती।'

रोनाल्डो का भी किया जिक्र

रोनाल्डो का भी किया जिक्र

रोहित शर्मा ने चैट शो के दौरान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने बहुत छोटी सी उम्र में अपने पिता को खो दिया था और बड़े होने तक बहुत भयंकर कष्ट झेला, बावजूद उसके उन्होंने हार नहीं मानी और आज देखिये वो कहां हैं।

रोहित ने कहा, 'रोनाल्डो एक उदाहरण हैं। बचपन में पिता के जाने के बाद उनकी मां ने उन्हें पाला पोसा, लेकिन देखिए आज वह कहां है।'

रवि शास्त्री ने बताया कीवी दौरे पर किस चीज की जरूरत है

रवि शास्त्री ने बताया कीवी दौरे पर किस चीज की जरूरत है

इस बीच टेस्ट सीरीज से पहले रवि शास्त्री ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों से पहले बताया कि भारतीय टीम को इस सीरीज में किस चीज की जरूरत है।

उन्होंने कहा, 'हमें लॉर्ड्स में खेलने के लिए पूरे 100 अंकों की जरूरत है। छह में से दो टेस्ट मैचों में विदेशी पिचों पर जीत हमें आगे रखेगी। हमें दो टेस्ट न्यूजीलैंड के खिलाफ और चार टेस्ट इसी साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने हैं। इनमें जीत हासिल करना हमारा लक्ष्य है।'

Story first published: Monday, February 17, 2020, 10:41 [IST]
Other articles published on Feb 17, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+