नहीं रही विराट कोहली की सुपरफैन 'दादी क्रिकेट', 2019 विश्व कप के दौरान हुई थी फेमस
नई दिल्ली। इंग्लैंड में आयोजित हुए आईसीसी विश्व कप 2019 कई बातों के लिये मशहूर हुआ, इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम को चीयर करने पहुंची एक 87 वर्षीय सुपरफैन चारुलता पटेल काफी चर्चा में रही था। विश्व कप में भारत के सफर के दौरान सुपरफैन चारुलता स्टेडियम में पहुंचकर भारतीय टीम का सपोर्ट करती और उनकी इस दीवानगी को देखकर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा ने उनके पास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान भारतीय कप्तान टीम इंडिया की इस सुपरफैन के इतना करीब आ गये कि उन्होंने आगामी कई मैचों की टिकट उनके लिये खरीद कर दी।
और पढ़ें: IND vs AUS: भारत की शर्मनाक हार पर सोशल मीडिया को याद आये एमएस धोनी, राहुल की लगाई क्लास
हालांकि विराट कोहली को अपने इस सुपरफैन के बारे में जानकर झटका लग सकता है कि यह 87 वर्षीय सुपरफैन जो कि लोगों के बीच दादी क्रिकेट के नाम से मशहूर अब इस दुनिया में नहीं रही।
और पढ़ें: अगर सौरव गांगुली न होते तो कनाडा में बस जाते हरभजन सिंह, जानें क्या था वाक्या
|
नहीं रही विराट कोहली की सुपरफैन दादी क्रिकेट
चारुलता पटेल के निधन की जानकारी इंस्टाग्राम पर उनके आधिकारिक अकाउंट से मिली है। 3 जनवरी को चारुलता पटेल ने अपनी आखिरी सांसे ली।
उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा गया, 'बहुत दुख के साथ आप सभी को बताना पड़ रहा है कि हमारी दादी ने 13 जनवरी को शाम 5:30 बजे आखिरी सांस ली थी।'
|
भारत-बांग्लादेश मैच से वायरल हुई थी सुपरफैन दादी
वर्ल्ड कप में भारत और बांग्लादेश के बीच हुए मैच के बाद चारुलता पटेल सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं और हर कोई उनके बारे में बात कर रहा था।
कैमरा में जैसे ही दादी को देखा गया सोशल मीडिया पर टीम इंडिया की दादी फैन का वीडियो तेज़ी से वायरल होने लगा। फिर होना क्या था कुछ सेकंड्स के लिए कैमरे पर आने वाली दादी को भी नहीं पता होगा की इंग्लैंड में 1983 विश्व कप फ़ाइनल देखने के 36 साल बाद वो इस तरह से इंटर नेट की दुनिया में 'वायरल दादी' बन जाएँगी या क्रिकेट की दीवानगी उन्हें इस तरह वायरल कर देगी।
अपने इस सुपफैन का उत्साह देख हैरान थे कोहली-रोहित
विश्व कप के दौरान अपने इस सुपरफैन का उत्साह देखकर खुद विराट कोहली और रोहित शर्मा हैरान थे। बांग्लादेश के खिलाफ मैच खत्म होने के बाद विराट और रोहित ने उनसे मुलाकात की थी और उनसे आशीर्वाद लिया था।
चारुलता पटेल हेडिंग्ले और लीड्स में हुए भारतीय मैचों में टीम के समर्थन के लिए स्टेडियम आई थीं। श्रीलंका के खिलाफ लीग राउंड के मैच में चारुलता भारतीय टीम के सपोर्ट के लिए आई थीं, इसके बाद विराट ने उनके लिए बांग्लादेश के खिलाफ मैच के टिकट उपलब्ध कराए थे और उस पर एक खास संदेश भी लिखा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
