IND vs AUS: भारत की शर्मनाक हार पर सोशल मीडिया को याद आये एमएस धोनी, राहुल की लगाई क्लास
नई दिल्ली। भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलिया की टीम ने मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में हुये पहले वनडे मैच में भारत को 10 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। 15 साल में पहली बार भारत को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर फैन्स ने एक बार फिर टीम को ट्रोल करना और पूर्व कप्तान एमएस धोनी को याद करना शुरु कर दिया। ट्विटर पर कुछ ही देर मे #MissYouDhoni ट्रेंड करने लगा और साथ ही मैच से जुड़े कई वीडियो वायरल होने लगे जिसमें फैन्स धोनी-धोनी के नारे लगाते नजर आ रहे हैं।
और पढ़ें: Watch video: जब धोनी के अंदाज में इस युवा विकेटकीपर ने की स्टंपिंग, लोग रह गये हैरान
सोशल मीडिया पर लोगों का मानना था कि अगर इस मैच में धोनी खेल रहे होते तो भारत का इतना बुरा हाल नहीं होता। उल्लेखनीय है कि धोनी जुलाई 2019 के बाद से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेले हैं।
और पढ़ें: अगर सौरव गांगुली न होते तो कनाडा में बस जाते हरभजन सिंह, जानें क्या था वाक्या

ऋषभ पंत चोटिल, केएल राहुल से हुई काफी मिसफील्ड
गौरतलब है कि इस मैच में बल्लेबाजी के दौरान ऋषभ पंत चोटिल हो गये थे। पैट कमिंस की जिस गेंद पर वह आउट हुए वह गेंद उनके हेलमेट पर लगी थी जिसकी वजह से उन्हें चक्कर आने लगे। जिसको देखते हुए केएल राहुल को ऋषभ पंत की जगह विकेटकीपिंग में उतारा गया। इस दौरान उनसे काफी मिसफील्ड हुई, जिससे फैन्स काफी नाराज नजर आए।
|
स्टेडियम में लगे धोनी-धोनी के नारे
एक फैन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'जब लोकेश राहुल विकेटकीपिंग करते हुए गेंद पकड़ने में नाकाम हो जाते हैं तो दर्शक धोनी-धोनी के नारे लगाने लग जाते हैं। सच्चाई यही है कि, मोहाली हो, मुंबई हो या केरल या कोई और जगह, यह शख्स हर जगह याद किया जाता है। यह उनकी विरासत को बयां करती है।'
|
बहुत याद आते हो धोनी
एक दूसरे फैन ने लिखा, ' मैच में विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन की मौजूदगी के बावजूद धोनी तुम बहुत याद आते हो।'
|
धोनी की जगह को भरना मुश्किल ही नही नामुमकिन
एक अन्य फैन ने लिखा, ' धोनी की जगह भरना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है, क्योंकि वह सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं बल्कि उससे कई गुना बढ़कर हैं।'

पिछले 6 महीने से मैदान से गायब हैं धोनी
गौरतलब है कि एमएस धोनी विश्व कप के बाद से एक भी मैच नहीं खेले हैं। हाल ही में उनके संन्यास को लेकर काफी अटकले लगाई जा रही थी। जब उनसे इसको लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि जनवरी तक इससे जुड़ा कोई सवाल न किया जाये।
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी कहा है कि धोनी को वही सम्मान दिया जाएगा जिसपर उन जैसे दिग्गज खिलाड़ी का हक है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
