BAN vs PAK: फखर-रिजवान के दम पर जीता पाकिस्तान, बांग्लादेश के खिलाफ बनायी अजेय बढ़त

BAN vs PAK
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच शनिवार को ढाका के मैदान पर खेला गया जहां पर एक बार फिर से पाकिस्तान की टीम ने जीत हासिल कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। जहां पर शुक्रवार को खेला गया पहला मैच लो स्कोरिंग थ्रिलर रहा था तो वहीं पर शनिवार को खेला गया दूसरा मैच एकतरफा साबित हुआ। पाकिस्तान की टीम ने पहले मैच में 127 रनों का पीछा करते हुए आखिरी ओवर में 132 रन बनाये और 4 विकेट से जीत हासिल की, तो वहीं पर शनिवार को खेले गये मैच में बाबर आजम की टीम ने 11 गेंद पहले ही मैच को खत्म कर 8 विकेट से जीत लिया।

और पढ़ें: आखिर कैसे भारत की टी20 में वापस लौटेंगे हार्दिक पांड्या, गौतम गंभीर ने सुझाया रास्ता

बांग्लादेश की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 7 विकेट खोकर महज 108 रनों का ही स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने फखर जमान की नाबाद 57 रनों की पारी के दम पर मैच को आसानी से जीत लिया। फखर जमान के अलावा मोहम्मद रिजवान ने भी 39 रनों की अहम पारी खेलकर दूसरे विकेट के लिये 85 रनों की साझेदारी की और टीम की जीत पक्की करने में अहम भूमिका निभाई।

और पढ़ें: 5 गुमनाम भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने डेब्यू मैच में जीता अवार्ड, फिर पलट गई करियर की गाड़ी

मुस्तफिजुर के जाल में फिर फंसे बाबर आजम

मुस्तफिजुर के जाल में फिर फंसे बाबर आजम

109 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम के लिये एक बार फिर शुरुआत खराब रही और उसने 12 रन के स्कोर पर ही कप्तान बाबर आजम (5) का विकेट खो दिया। मुस्तफिजुर रहमान ने पहले मैच की ही तरह इस मैच में भी बाबर आजम को बोल्ड कर विकेट हासिल किया। यहां से मोहम्मद रिजवान (39) ने फखर जमान (नाबाद 57) के साथ पारी को बुनना शुरू किया और दूसरे विकेट के लिये 85 रनों की साझेदारी कर डाली।

रिजवान-फखर ने खेली मैच जिताऊ पारी

रिजवान-फखर ने खेली मैच जिताऊ पारी

इस दौरान रिजवान का साथ किस्मत ने भी दिया क्योंकि जब वो 26 रन के स्कोर पर खेल रहे थे तब शफीफ हसन डीप मिडविकेट पर उनका कैच छोड़ दिया। इस वक्त टीम का स्कोर महज 30 रन था। ऐसे में रिजवान ने ड्रॉप कैच का फायदा उठाया और 45 गेंदों में 4 चौके लगाकर 39 रनों की पारी खेल दी। अमीनुल इस्लाम ने रिजवान का विकेट लेकर उन्हें नॉटआउट जाने से रोका लेकिन फखर जमान ने आसानी से मैच को खत्म कर अपनी टीम को जीत दिलाई। जमान ने महज 40 गेंदों में अपने टी20 करियर का 7वां अर्धशतक पूरा किया और पारी में 2 चौके एवं 3 छक्कों की मदद से नाबाद 57 रनों की पारी खेली।

फिर फ्लॉप साबित हुई बांग्लादेशी बल्लेबाजी

फिर फ्लॉप साबित हुई बांग्लादेशी बल्लेबाजी

इससे पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों ने बांग्लादेश के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया और महज 5 रन के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। बांग्लादेश के लिये नजमुल हसन शंटो (40) और अफीफ हुसैन (20) ने तीसरे विकेट 46 रनों की साझेदारी की लेकिन इसके बाद एक बार फिर से विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। नजमुल हसन शंटो ने 34 गेंदों में 5 चौके लगाकर 40 रनों की पारी खेली जिसके चलते बांग्लादेश की टीम 100 रन के आंकड़े को पार कर पायी।

पाकिस्तान के लिये शाहीन शाह अफरीदी और शादाब खान ने बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट अपने नाम किये जबकि मोहम्मद वसीम जूनियर, हैरिस राउफ और मोहम्मद नवाज ने भी ज्यादा रन न देते हुए एक-एक विकेट अपने खाते में शामिल किया। आखिरी के 5 ओवर्स में बांग्लादेश की टीम सिर्फ 23 रन ही जोड़ सकी और 108 के स्कोर पर खत्म किया। अब सीरीज के आखिरी मैच में जहां पाकिस्तान की नजर क्लीन स्वीप पर होगी तो वहीं बांग्लादेश की टीम इज्जत बचाने के लिये उतरेगी।

Story first published: Saturday, November 20, 2021, 22:04 [IST]
Other articles published on Nov 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+