आखिर कैसे भारत की टी20 में वापस लौटेंगे हार्दिक पांड्या, गौतम गंभीर ने सुझाया रास्ता

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज के साथ ही भारतीय क्रिकेट के नये अध्याय की शुरुआत हो गई है, जिसमें टीम की कमान रोहित शर्मा को दी गई है तो वहीं पर राहुल द्रविड़ को हेड कोच बनाया गया है। इस सीरीज में चयनकर्ताओं ने कई सीनियर खिलाड़ियोंं को आराम देते हुए युवा प्लेयर्स को मौका दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि हार्दिक पांड्या जो कि इस सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं है उन्हें लंबे समय तक के लिये बाहर कर दिया गया है। हार्दिक पांड्या काफी समय से फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं, जिसके चलते वह लगभग 2 साल से टीम के लिये गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं, इतना ही नहीं विश्वकप में उनके चयन को लेकर भी सवाल उठाये गये और जब इस मेगा टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन औसत से भी खराब रहा तो उन्हें टीम से बाहर माना जा रहा है।

और पढ़ें: 5 गुमनाम भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने डेब्यू मैच में जीता अवार्ड, फिर पलट गई करियर की गाड़ी

इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने उन लोगों पर नाराजगी जताई है जिनका मानना है कि हार्दिक पांड्या के लिये टीम के दरवाजे लगभग बंद हो गये हैं। गौतम गंभीर ने इस दौरान बताया कि कैसे यह हरफनमौला खिलाड़ी एक बार फिर से भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में वापसी कर सकता है।

और पढ़ें: BAN vs PAK: हसन अली ने तोड़ा ICC का प्रोटोकॉल, बांग्लादेश पर लगा 20 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना

ऐसे वापसी कर सकते हैं हार्दिक पांड्या

ऐसे वापसी कर सकते हैं हार्दिक पांड्या

गौतम गंभीर का मानना है कि अगर हार्दिक पांड्या टीम के लिये नियमित रूप से गेंदबाजी करना शुरू कर दें और खोयी हुई लय को हासिल कर लें तो वो एक बार फिर से भारत की टी20 टीम में वापसी कर सकते हैं। मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने विश्वकप से पहले हार्दिक के गेंदबाजी करने पर जानकारी दी थी कि वो टीम के लिये बॉल फेंकते हुए नजर आयेंगे, लेकिन आईपीएल के दौरान वह यह करते हुए नजर नहीं आये और विश्वकप में भी दूसरे मैच में जाकर गेंदबाजी की। इस दौरान उनकी गेंदबाजी काफी फीकी रही और वो फिटनेस से भी जूझते नजर आये। हार्दिक पांड्या की फिटनेस दिक्कतों को देखते हुए चयनकर्ताओं ने एक नये खिलाड़ी को ढूंढना शुरू कर दिया है जो छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने के साथ ही गेंदबाजी में भी अपना योगदान दे सके।

हर मैच के बाद नहीं ढूंढ सकते रिप्लेसमेंट

हर मैच के बाद नहीं ढूंढ सकते रिप्लेसमेंट

गंभीर ने इंडिया टुडे के साथ इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि प्रक्रिया काफी लंबी रहने वाली है लेकिन हार्दिक को खुद को बाहर नहीं मानना चाहिये। गंभीर का मानना है कि मैनेजमेंट को रिप्लेसमेंट के रूप में आये खिलाड़ियों की काबिलियत को समझते हुए उन्हे लंबे समय तक के लिये मौका दिया जाना चाहिये।

उन्होंने कहा,'आप वनडे में नंबर 6 का खिलाड़ी ढूंढना चाह रहे हैं या फिर उसका रिप्लेसमेंट। आप हार्दिक पांड्या के भरोसे भी नहीं बैठ सकते, लोगों ने पहले ही उन्हें दरकिनार करना शुरू कर दिया है, लेकिन अगर वो खुद को फिट रखते हैं और नियमित अंतराल पर गेंदबाजी करते हैं तो उनका टी20 टीम में वापसी का मौका बन सकता है। वह अभी भी काफी युवा हैं, लेकिन इसका मतलब है कि आपको बाकी खिलाड़ियों को भी मौका देना होगा।'

लंबे समय तक खिलाड़ियों को बैक करने की जरूरत

लंबे समय तक खिलाड़ियों को बैक करने की जरूरत

गंभीर का मानना है कि अगर आप किसी युवा खिलाड़ी को रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल कर रहे हैं तो उसे थोड़े समय के लिये टीम में बैक करें ताकि फैन्स को लंबे के समय लिये एक शानदार टीम मिल सके। अगर आप हर सीरीज के बाद लगातार खिलाड़ियों में बदलाव करते रहते हैं तो इतना क्रिकेट खेलने के बावजूद आप अपनी कमजोरी को दूर नहीं कर पायेंगे। खिलाड़ियो को उनके रोल और प्रतिभा पर विश्वास रखते हुए लंबे समय के लिये तैयार करना होगा।

आपको बता दें कि भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में अब तक वेंकटेश अय्यर और हर्षल पटेल को डेब्यू का मौका दिया है जिन्होंने आईपीएल 2021 में शानादार प्रदर्शन किया था। ऐसे में भारतीय टीम वेंकटेश अय्यर को नई टी0 टीम में हार्दिक पांड्या की जगह तैयार करने की कोशिश कर रही है।

Story first published: Saturday, November 20, 2021, 18:34 [IST]
Other articles published on Nov 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+