शाकिब अल हसन ने लगाया विकेट का चौका, इस मामले में की शाहिद अफरीदी की बराबरी

T20 World Cup
Photo Credit: Twitter/T20WorldCup

नई दिल्ली। यूएई में जारी टी20 विश्वकप में बांग्लादेश की टीम ने क्वालिफॉयर राउंड में 2 जीत के साथ सुपर 12 के लिये क्वालिफाई कर लिया है और उसकी जीत में सबसे बड़ा योगदान टीम के हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन का है जिन्होंने पापुआ न्यू गुनिया के खिलाफ पहले बल्ले से 46 रनों की पारी खेली और फिर गेंदबाजी से 4 विकेट झटक कर अपनी टीम को 84 रनों की बड़ी जीत दिलाई और सुपर 12 के लिये क्वालिफाई कराया। बांग्लादेश की टीम सुपर 12 में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के ग्रुप में खेलेगी। शाकिब अल हसन ने अपने मैच जिताऊ प्रदर्शन से न सिर्फ अपनी टीम को टी20 विश्वकप के अगले दौर में पहुंचाया बल्कि टी20 विश्वकप में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने के रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लिया है।

शाकिब अल हसन टी20 विश्वकप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के बराबर पहुच गये हैं। दोनों ने टी20 विश्वकप के इस प्रारूप में अब तक 39 विकेट हासिल किये हैं। हालांकि सबसे तेज इस आंकड़े पर पहुंचने के मामले में शाकिब अल हसन सबसे ऊपर हैं। शाहिद अफरीदी ने 24 मैचों में 39 विकेट हासिल किये थे जबकि शाकिब अल हसन ने महज 28 मैचों में बेहतर इकॉनमी (6.38) रेट के साथ यह आंकड़ा हासिल किया।

और पढ़ें: ओमान को हराकर सुपर 12 में पहुंची स्कॉटलैंड की टीम, भारत के ग्रुप से खेलेगी मैच

बांग्लादेश के सुपर 12 में क्वालिफाई करने के साथ ही यह तय हो गया है कि शाकिब अल हसन जल्द ही टी20 विश्वकप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में शाहिद अफरीदी को भी जल्द ही पीछे छोड़ देंगे। उल्लेखनीय है अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी फिलहाल शाकिब अल हसन के नाम है।

गौरतलब है कि टी20 विश्वकप में खेल रहे सभी खिलाड़ियों में से किसी भी गेंदबाज के नाम 30 विकेट नहीं है, वहीं वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो 25 विकेट के साथ 9वें पायदान पर काबिज हैं। शाकिब अल हसन ने पीएनजी के खिलाफ इस मैच में 28 गेंदों का सामना कर 46 रनों की पारी खेली और बांग्लादेश की टीम का स्कोर 181 पर पहुंचा दिया।

और पढ़ें: भारत-पाक भिड़ंत से पहले बाबर आजम पर भड़के पूर्व पाकिस्तानी कप्तान, गेमप्लान को लेकर उठाये सवाल

इसके बाद गेंदबाजी में उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में महज 9 रन देकर 4 विकेट हासिल किये, जिसके चलते पीएनजी की टीम का टॉप आर्डर पूरी तरह से ढह गया और उनकी टीम वापसी नहीं कर सकी। आपको बता दें कि शाकिब अल हसन का यह टी20 विश्वकप में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है जिसके दम पर पीएनजी की टीम 97 रन पर ढह गई और बांग्लादेश ने 84 रनों की विशाल जीत हासिल कर ली।

Story first published: Friday, October 22, 2021, 0:43 [IST]
Other articles published on Oct 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+