BAN vs SL: मैच के दौरान तमीम इकबाल ने दी गाली, आईसीसी ने लगाया बड़ा जुर्माना

Tamim Iqbal
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। बांग्लादेश दौरे पर पहुंची श्रीलंका क्रिकेट टीम को 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा, जहां पर बांग्लादेश की टीम ने पहले 2 मैचों में जीत हासिल कर पहली बार वनडे सीरीज में श्रीलंका को हराने का काम किया तो वहीं पर श्रीलंकाई टीम ने आखिरी मैच में वापसी करते हुए 97 रनों से जीत हासिल की और सीरीज में खुद को क्लीन स्वीप होने से बचा लिया। हालांकि आईसीसी मेन्स क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग के तहत ढाका में खेली गई इस सीरीज के आखिरी मैच में बांग्लादेश के कप्तान तमीम इकबाल को आईसीसी की ओर से झटका मिला है।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने बांग्लादेश के कप्तान तमीम इकबाल पर आईसीसी के नियमों के लेवल 1 का उल्लंघन करने के चक्कर में मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। तमीम इकबाल को आईसीसी के आर्टिकल 2.3 के तहत दोषी पाया गया है जिसमें खिलाड़ी और उसके सपोर्ट ग्रुप के साथ अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप होता है।

और पढ़ें: WTC फाइनल के नियमों से खुश नहीं हैं आकाश चोपड़ा, बताये 3 बदलाव जिससे बढ़ेगा रोमांच

इसके साथ ही तमीम इकबाल के डिसिप्लेनरी रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया है जो कि अगले 24 महीनों तक उनके रिकॉर्ड में बरकरार रहेगा। उल्लेखनीय है कि यह उनकी पहली गलती थी। तमीम ने अपनी गलती को स्वीकार कर लिया है और आईसीसी की ओर से लगाये गये जुर्माने को भी मंजूर कर लिया है जिसके बाद उन पर किसी भी तरह की आधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं है।

गौरतलब है कि यह घटना वनडे सीरीज के आखिरी मैच के 10वें ओवर का है जब बांग्लादेश की टीम फील्डिंग कर रही थी। इस दौरान तमीम इकबाल ने विकेट के पीछे पकड़े जाने के डिसीजन पर रिव्यू लिया था जो कि बेकार साबित हुआ और तभी तमीम इकबाल ने अभ्रद भाषा का इस्तेमाल किया था।

और पढ़ें: तो क्या भारत से टी20 विश्व कप की मेजबानी छिनना हुआ तय, BCCI ने की ICC से खास मांग

इसके बाद मैदान पर मौजूद अंपायर शर्फुददौला इब्ने शाहिद, तनवीर अहमद, थर्ड अंपायर गाजी सोहेल और फोर्थ अंपायर मसुदर रहमान ने तमीम इकबाल पर आरोप तय कर मैच रेफरी नैयामुर राशिद के सामने कार्रवाई की मांग की जिस पर मैच रेफरी ने यह फैसला लिया। आपको बता दें कि इस तरह के अपराध में कम से कम आधिकारिक चेतावनी और अधिक से अधिक मैच फीस का 50 प्रतिशत काटने और 2 डिमेरिट अंक जोड़ने की सजा का प्रावधान है।

Story first published: Saturday, May 29, 2021, 16:51 [IST]
Other articles published on May 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+