For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'रास्ते में आये तो धक्का मार कर गिरा दे', स्टंप माइक में कैद हुआ मुश्तफिकुर रहीम का कमेंट

Ban vs SL
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। बांग्लादेश दौरे पर पहुंची श्रीलंका की टीम को 3 मैचों की वनडे की सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा है। यह पहली बार है जब श्रीलंका की टीम को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। बांग्लादेश की टीम ने सीरीज के पहले 2 मैचों में जीत हासिल कर ली थी लेकिन आखिरी मैच श्रीलंका की टीम ने कप्तान कुशल परेरा की शतकीय पारी और दुश्मंता चमीरा के 5 विकेट हॉल के चलते 97 रनों से जीत हासिल की। श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 286 रनों का स्कोर खड़ा किया और जवाब में बांग्लादेश की टीम 189 रनों पर ऑल आउट हो गई।

बांग्लादेश के लिये मोसद्दिक हुसैन और महमदुल्लाह ने अर्धशतकीय पारियां खेलने का काम किया। हालांकि इस सीरीज के दूसरे मैच के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला जिसने सोशल मीडिया पर फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींचने का काम किया। बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उनका एक कमेंट स्टंप माइक में कैद हुआ है और वह काफी आक्रामक नजर आ रहे हैं।

और पढ़ें: कभी कोहली को जिताया था अंडर-19 विश्व कप, अब वर्ल्ड चैम्पियन बनाना चाहता है यह गेंदबाज

मुश्फिकुर रहीम ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शतकीय पारी खेलकर मैच जिताऊ पारी खेलने का काम किया था। इस मैच के दौरान जब बांग्लादेश की टीम फील्डिंग कर रही थी तो श्रीलंका के बल्लेबाज ने मेंहदी हसन की गेंद पर सामने की ओर शॉट लगाया जिसे पकड़ने के लिये मेंहदी हसन आगे कूदे लेकिन बल्लेबाज सामने आ गये।

इसको लेकर मुश्फिकुर रहीम विकेट के पीछे से कहते सुनाई दिये कि अगर वो तेरे रास्ते में आता है तो उसे धक्का देकर मैदान पर गिरा दे।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जो कि फैन्स को पसंद नहीं आ रहा है। रहीम अक्सर विकेट के पीछे से फैन्स को गाइड करते नजर आते हैं।

और पढ़ें: WTC फाइनल में भारत के लिये फायदेमंद है यह रिकॉर्ड, फैन्स के लिये राहत की सांस

श्रीलंका के खिलाफ इस वनडे सीरीज में मुश्फिकुर रहीम ने बेहद जबरदस्त फॉर्म दिखाई है, जहां पर पहले मैच में उन्होंने 84 रनों की पारी खेली तो वहीं पर दूसरे मैच में 125 रनों की शतकीय पारी खेली। हालांकि तीसरे मैच में वो सिर्फ 28 रन ही बना सके। बांग्लादेश को पहली बार श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में अहम भूमिका निभाने वाले मुश्फिकुर रहीम को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया।

Story first published: Friday, May 28, 2021, 20:40 [IST]
Other articles published on May 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+