For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

BAN vs ZIM: बांग्लादेश की टीम को लगा बड़ा झटका, महमदुल्लाह ने अचानक किया संन्यास का ऐलान

Mahmadullah
Photo Credit: Twitter
Mahmudullah announced retirement from Test, Bangladesh cricket Board in shock | Oneindia Sports

नई दिल्ली। बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज के पहले मैच के बाद बांग्लादेश के टीम मैनेजमेंट को झटका देने वाली खबर सामने आई है। बांग्लादेश की टीम के लिये जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मैच में 150 रन की पारी खेलकर मैच पलटने वाले हरफनमौला खिलाड़ी महमदुल्लाह रियाद ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दोनों देशों के बीच जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का अंत होने के बाद महमदुल्लाह ने यह फैसला लिया और टीम के खिलाड़ियों और मैनेजमेंट को इससे अवगत करा दिया। महमदुल्लाह के फैसले से बांग्लादेशी खिलाड़ियों और टीम मैनेजमेंट को बड़ा झटका लगा है।

क्रिकबज ने इस रिपोर्ट की पुष्टि करते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन के बयान को छापा है। इस रिपोर्ट में बांग्लादेशी अखबर प्रोथोम अलो से बीसीबी के अध्यक्ष की बातचीत का हवाला दिया गया है जिसमें उन्होंने कहा है कि महमदुल्लाह की ओर से अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक बातचीत नहीं की गई है, हालांकि मुझे एक फोन जरूर आया है जिसमें मुझे महमदुल्लाह के टेस्ट क्रिकेट में और नहीं खेलने की इच्छा से अवगत कराया गया है।

और पढ़ें: 7 साल से था भारतीय टीम में वापसी का इंतजार, अब इस दिग्गज गेंदबाज ने किया संन्यास का ऐलान

उन्होंने कहा, 'महमदुल्लाह ने आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है लेकिन एक कॉल के जरिये मुझे उनकी इच्छा के बारे में जरूर बताया गया है। मुझे लगता है कि महमदुल्लाह ने यह फैसला भावुक होकर लिया है। अगर कोई खिलाड़ी नहीं लेना चाहता तो इसमें कोई दिक्कत नही लेकिन अगर वो यह फैसला सीरीज के दौरान करते हैं तो इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। इससे खिलाड़ियों पर नेगेटिव असर पड़ेगा।'

गौरतलब है कि जिम्बाब्वे के खिलाफ जारी मैच महमदुल्लाह के टेस्ट करियर का 50वां मैच है, जिसमें उन्होंने नाबाद 150 रनों की पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का सर्वोच्च स्कोर भी है। महमदुल्लाह ने इससे पहले 49 टेस्ट मैचों में 31.41 की औसत से 2764 रन बनाये और इस दौरान 16 अर्धशतक और 4 शतक ठोंकने का काम किया।

और पढ़ें: IND vs SL: इरफान पठान का खुलासा, बताया- क्यों श्रीलंका दौरे पर रनों का अंबार लगायेंगे पृथ्वी शॉ

आपको बता दें कि महमदुल्लाह ने अपनी टीम के लिये न सिर्फ बल्लेबाजी से बल्कि गेंदबाजी से भी योगदान दिया और 3.44 की इकॉनमी और 45.33 की औसत से 43 विकेट हासिल किये। इस दौरान महमदुल्लाह ने अपने करियर में सिर्फ एक बार ही 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया जो कि उनके करियर का बेस्ट गेंदबाजी फिगर भी है। इस पारी में महमदुल्लाह ने 110 रन देकर 8 विकेट हासिल किये थे। जिम्बाब्वे के खिलाफ इस मैच में महमदुल्लाह ने 17 महीने बाद वापसी की थी लेकिन अब वो संन्यास का मन बना चुके हैं।

Story first published: Saturday, July 10, 2021, 16:27 [IST]
Other articles published on Jul 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+