For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विजय हजारे ट्रॉफी से पहले बड़ौदा को लगा झटका, क्रुणाल पांड्या ने बिना कारण छोड़ी कप्तानी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से घरेलू सीजन का आगाज हो चुका है, जिसके तहत हाल ही में नेशनल टी20 कप सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी का आयोजन किया गया था। कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच खेले गये इस टूर्नामेंट के रोमांचक मैच में शाहरुख खान मैच के हीरो बने थे और आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर तीसरी बार तमिलनाडु को खिताब जिताया था। इसके चलते तमिलनाडु की टीम सबसे ज्यादा बार यह खिताब जीतने वाली टीम बनी। वहीं सैयद मुश्ताक अली खत्म होने के साथ ही टीमें वनडे प्रारूप में खेले जाने वाले नेशनल कप विजय हजारे ट्रॉफी की तैयारियों में जुट गई हैं, जिसका आगाज 8 दिसंबर से होना है और टूर्नामेंट का फाइनल मैच 26 दिसंबर को खेला जायेगा।

सैयद मुश्ताक अली की तरह इस टूर्नामेंट में भी 38 टीमें भिड़ती नजर आयेंगी। इस बीच विजय हजारे ट्रॉफी के पिछले सीजन के फाइनल में भिड़ी बड़ौदा क्रिकेट टीम की तैयारियों को झटका लगा है और उसके कप्तान क्रुणाल पांड्या ने टीम की कप्तानी से बिना कोई कारण बताये इस्तीफा दे दिया है।

और पढ़ें: IND vs NZ: टेस्ट क्रिकेट के सबसे लकी क्रिकेटर बनें टॉम लैथम, नाम किये कई रिकॉर्ड फिर भी शतक से चूके

बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए भारत के हरफनमौला खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या की कप्तानी छोड़ने की बात की पुष्टि की है। हाल ही में खत्म हुई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और वो एलीट स्टेज के 5 मैचों में से सिर्फ 1 में ही जीत हासिल कर सकी थी, जिसके बाद माना जा रहा है कि क्रुणाल पांड्या टीम में कप्तानी का दबाव संभाल नहीं पा रहे थे और खुद के प्रदर्शन को बेहतर करने के लिये उन्होंने यह फैसला किया है।

बीसीए (बड़ौदा क्रिकेट संघ) के सचिव अजित लेले ने एएनआई को बताया है कि क्रुणाल पांड्या ने टीम की कप्तानी को छोड़ा जरूर है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी खेलने के लिये उपलब्ध हैं।

और पढ़ें: IPL 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स के खेमे से बड़ी खबर, रिटेन लिस्ट को लेकर बड़ा दावा

उन्होंने कहा,'जी हां, उन्होंने बड़ौदा की टीम की कप्तानी छोड़ दी है। इसको लेकर क्रुणाल ने बीसीए अध्यक्ष को एक मेल लिखा है, यह मेरे पास नहीं है, बीसीए अध्यक्ष ने ही इस बात की पुष्टि की है। क्रुणाल पांड्या ने अपनी मेल में कप्तानी छोड़ने के पीछे का कोई कारण नहीं बताया है। उन्होंने अपनी मेल में बस यही लिखा है कि वो टीम में बतौर कप्तान उपलब्ध नहीं रहेंगे, हालांकि खिलाड़ी के तौर पर टीम के लिये खेल सकते हैं।'

गौरतलब है कि क्रुणाल पांड्या सैयद मुश्ताक अली से पहले इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते नजर आये थे। हालांकि उनका प्रदर्शन न तो आईपीएल में ठीक रहा था और न ही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कुछ कर पाये थे। सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में खेले गये 5 मैचों में क्रुणाल पांड्या ने 20.75 की औसत से कुल 83 रन बनाये जिसमें से एक अर्धशतकीय पारी नाबाद 57 रनों की रही। वहीं गेंदबाजी में भी 19 ओवर फेंक कर सिर्फ 6 विकेट चटकाये। इसमें से 4 विकेट एक ही मैच में आये जिसमें उन्होंने 15 रन देकर 4 विकेट हासिल किये थे।

Story first published: Saturday, November 27, 2021, 23:22 [IST]
Other articles published on Nov 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+